नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पेरिस ओलंपिक में 8 अगस्त को India Men’s Hockey Team ने लगातार दूसरी बार ब्रॉन्ज़ मेडल अपने नाम किया। स्पेन के साथ हुए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहला क्वार्टर दोनों टीमों ने 0-0 पर खत्म किया। दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने एक-एक गोल किये, वहीं तीसरे क्वार्टर में भारत की तरफ से हरमनप्रीत ने एक और गोल करते हुए 2-1 से बढ़त हासिल कर ली। चौथे क्वार्टर में टीम इंडिया ने इस बढ़त को बरकरार रखा और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। ये लगातार दूसरी बार है जब भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता है।
जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत ने कहा कि ये बड़ी बात है कि टीम ने लगातार दूसरी बार ओलंपिक ब्रॉन्ज अपने नाम किया है। उन्होंने ये जीत टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश को समर्पित की है। ये श्रीजेशा आखिरी इंटरनैशनल हॉकी मैच था।
दूसरा क्वार्टर रहा बेहद रोमांचक
टीम इंडिया ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहले क्वार्टर में स्कोर 0-0 रहा, लेकिन दूसरे क्वार्टर में स्पेन को एक पेनाल्टी शूट मिला जिसके चलते स्पेन 1-0 से आगे हो गया। इसके बाद स्पेन को एक पेनाल्टी कॉर्नर भी मिला जिसे टीम इंडिया ने सफल होने नहीं दिया। दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में टीम इंडिया डिफेंस मोड में दिखी, लेकिन समय बीतने के साथ टीम ने आक्रामक रुख अपनाया और क्वार्टर खत्म होते-होते टीम ने एक पेनाल्टी कॉर्नर का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए हरमनप्रीत ने गोल किया।
तीसरे क्वार्टर में टीम इंडिया ने दर्ज की लीड
टीम इंडिया ने तीसरे क्वार्टर की शुरुआत एक गोल के साथ की। ये गोल भी हरमनप्रीत ने किया इस तरह टीम इंडिया 2-1 से आगे हो गई। तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम लीड बनाए रखने में कामयाब रही।
गोलकीपर पी श्रीजेश का आखिरी मैच
ये टीम की दीवार पी श्रीजेश का आखिरी मैच है। श्रीजेश ने ट्वीट किया, ‘मैं पोस्ट के बीच में आखिरी बार खड़ा होने वाला हूं। मेरा सीना कृतज्ञता और गर्व से फूला हुआ है। भारत की आन की रक्षा करने का सपना देखने वाले एक लड़के का ये सफर असाधारण है। आज मैं भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेल रहा हूं। हर सेव, हर डाइव और दर्शकों की हर गर्जन मेरी आत्मा में बसी हुई है। शुक्रिया भारत, मुझ पर यकीन करने के लिए, मेरे साथ खड़े होने के लिए। ये अंत नहीं, प्यारभरी यादों की शुरुआत है। जय हिंद।’
टोक्यो ओलंपिक में जीता था ब्रॉन्ज
भारत ने साल 2020 के टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। ये मेडल जीतककर टीम इंडिया ने 41 साल का ओलंपिक का सूखा खत्म किया था।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in/




