back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

युद्ध के बाद रिकवरी के लिए रूस की संपत्ति जब्त करेंगे : यूक्रेन के पीएम

कीव, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शिमहल ने कहा कि उनका देश युद्ध के बाद रिकवरी के लिए रूसी संपत्तियों को जब्त करेगा। शिमहल ने टेलीग्राम पर लिखा, रूसी सरकार और वहां के खरबपतियों (ऑलीगार्क) का धन हमारे देश के पुनर्निर्माण के लिए मुख्य स्रोतों में से एक होगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन रूस की संपत्ति की जब्ती को लेकर जी7 देशों के साथ बातचीत कर रहा है। इससे पहले, शिमहल ने कहा कि उनकी कैबिनेट ने यूक्रेन के दीर्घकालिक पुनर्निर्माण के लिए एक रिकवरी फंड की स्थापना की है और अनुमान लगाया है कि देश की पूर्ण पैमाने पर रिकवरी में लगभग 600 अरब डॉलर का खर्च आएगा। रूस के पास डॉलर, सोने और अन्य मुद्राओं में 600 अरब डॉलर से अधिक का विदेशी मुद्रा भंडार है, जिनमें से लगभग आधे को पश्चिमी सरकारों द्वारा उसके केंद्रीय बैंक पर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण फ्रीज किया जा रहा है। रूस के केंद्रीय बैंक के प्रमुख ने कहा है कि वह प्रतिबंधों को चुनौती देने के लिए कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। –आईएएनएस एचके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵