नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 में कोई लोग रोजगार बढ़ाने आए तो कोई आस्था की डुबकी लगाने संगम तट पर पहुंचे। साधु संत श्रद्धालु और साध्वी भी इस धार्मिक समागम में शिरकत की। इस बीच महाकुंभ मेला में रोजगार पाने के लिहाज से माला बेचने मध्यप्रदेश के इंदौर से आई मोनालिसा भी काफी चर्चा में है। उनकी अपनी सादगी और खूबसुरती ने सभी का ध्यान खींचा है। नीली आंखों और सादगी के कारण लोग ‘मोनालिसा’ कहकर पुकारने लगे। नीली आखों की वजह से वह सोशल मीडिया पर अचानक वायरल हो गई। उनकी सुंदरता और आकर्षक व्यक्तित्व ने मेले में आने वाले लोगों का ध्यान खींचा। लेकिन, उसकी खूबसुरती ने उनके ही काम में बाधा उत्पन्न कर दी। अब उन्हें माला बेचना भी मुश्किल हो रहा है।
मेले में मोनालिसा के साथ लगातार फोटो और वीडियो बनाए जाने से वो खुद परेशान हो गई और उनके परिजनों को भी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ गया। मानालिसा इस स्थिति से दुखी होकर उसने अपने पिता से चर्चा की। इस दौरान उनके परिवार ने उसे अपने घर वापस भेजने का फैसला ले लिया। मोनालिसा अब महाकुंभ छोड़ने का मजबूर हो चुकी थी, आखिरकार उन्हें प्रयागराज से बाहर होना पड़ा।
[EMBED]
मेले में काम करना ही मुश्किल हो गया
मोनालिसा की बहनों का कहना है कि, वारयल गर्ल मोनालिसा की बढ़ती लोकप्रियतमा के चलते कई लोग उनसे फोटो और वीडियो बनाए जाने के लिए उनके पीछे-पीछे आते थे। इस हरकतों से उनका काम करना ही मुश्किल हो गया। बहनों का कहना है कि, मोनालिसा का यह फैसला भले ही एक अपने आप में चुनौती पूर्ण है, लेकिन यह उसके निजी और व्यावसायिक जीवन को संतुलित करने का प्रयास था। इस घटना ने महाकुंभ मेले में निजी जीवन और वर्क प्लेस पर व्यवहार जैसी चर्चा को छेड़ दिया है।
वायरल होने के बाद पिता ने जाने को कहा
मेला स्थल में मोनालिसा की दो बहन रुकी हैं। उनका कहना है कि,हम मध्यप्रदेश के महेश्वर से महाकुंभ में माला बेचने आए है। यह माला हम लोग अपने हाथों से मोती और रुद्राक्ष की माला तैयार करते हैं। मोनालिसा की बहन का कहना कि, वह बहुत परेशान हो गई थी, वायरल होने के बाद लोग मोनालिसा के पीछे पड़े थे। कई यूट्यूबर्स छुप-छुपकर उसके वीडियो बनाते थे। उसके पीछे-पीछे दौड़ते थे। इस बीच उनका माला बेचना मुश्किल हो गया। वो इसी कारण से माला नही बेच पा रही थी। एक दिन पापा के पास आकर रोने लगी। उसकी समस्या को जानकर पिता ने उसे घर चले जाने को कहा।




