back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सैफ अली खान के आरोपी का केस लड़ने के लिए कोर्ट में भिड़े 2 वकील, मजिस्ट्रेट ने खत्म की लड़ाई

अभिनेता सैफ अली खान पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद का केस लड़ने के लिए कोर्ट में एक नहीं 2 वकील पहुंचे और लड़ाई करने लगे थे। तब मजिस्ट्रेट ने दिया अनोखा सुझाव।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सैफ अली खान के घर में घुसकर आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद ने उनपर जानलेवा हमला भी किया इसके बाद एक्टर को लीलवती अस्पताल में एडमिट कराया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में कामयाब हो गई। वहीं जब आरोपी को सजा के लिए कोर्ट लाया गया तो वहा उसका केस लड़ने के लिए 1 नहीं बल्कि 2 वकील तैयार हो गए और आपस में भिड़ गए। 

सैफ अली खान पर हमला करने वाले को जब पुलिस ने पकड़ा तब पता चला कि उसका नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। और इतना ही नहीं बल्कि वो बांग्लादेशी है। इसके बाद जब उसे बांद्रा कोर्ट में पेस किया गया। इस दौरान कोर्ट ने आरोपी को 5 के लिए पुलिस की कस्टडी में भेजा गया। लेकिन कस्टडी का फैसला से पहले कोर्ट में वकीलों के बीच आरोपी के केस के लिए लड़ाई छिड़ गई।  

पुलिस कस्टडी में भेजा गया

आपको बता दें कि 19 जनवरी रविवार दोपहर जब आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद को कोर्ट में पेश किया गया तब एक वकील ने आगे आकर दावा किया कि वो आरोपी का केस लड़ रहा है। इसके लिए वो आरोपी का वकालतनामे पर हस्ताक्षर लेने गया।लेकिन तब उसे पता चला कि उससे पहले ही दूसरे एक वकील ने आरोपी के बॉक्स में जाकर उससे वकालतनामे पर हस्ताक्षर ले लिया था। इसके बाद केस लड़ने को लेकर वकीलों के बीच लड़ाई होने लगी साथ ही कोर्ट रूम में मौजूद सब कंफ्यूजन क्रिएट हुआ कि आखिर आरोपी का केस आखिर कौन लड़ने वाला है?इसके बाद मजिस्ट्रेट ने दोनों से कहा की आप दोनों ही इसका केस लड़ सकते हो। इसके बाद दोनों वकीलों ने अपनी-अपनी दलीलें पेश की। ये सब सुनने के बाद आरोपी को 5 दिन के लिए पुलिस कस्टडी में भी दिया गया। 

आज सैफ अली खान नहीं होंगे डिस्चार्ज 

सैफ अली खान की सेहत में काफी सुधार देखने को मिल रहा है।पहले रिपोर्ट मिली कि एक्टर आज डिस्चार्ज हो सकते हैं। लेकिन अब आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार पता चला की एक्टर आज डिस्चार्ज नहीं होगें। एक्टर के ऊपर जब हमला हुआ तब सब के मन में यहीं सवाल था कि हमलावर किस मकशद से आया था। तो आपको बता दें कि पकड़ा गया आरोपी ने अपने कहा, ‘वो चोरी के इरादे से वो घर में घुसा था। वो ज्यादा से ज्यादा पैसे लूटकर बांग्लादेश भागने की सोच रहा था।

Advertisementspot_img

Also Read:

एक आंख पर पट्टी, खतरनाक अंदाज़ में एंट्री! जब अजय देवगन ने विलेन बनकर इस फिल्म में मचाया था तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने अपने 35 साल के करियर में न सिर्फ हीरो के रूप में बल्कि विलेन...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵