back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कौन है ब्राजीलियन मॉडल? राहुल गांधी के खुलासे ने मचा दी खलबली, हरियाणा में 22 बार वोट करने का आरोप

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हरियाणा चुनाव में 25 लाख से अधिक फर्जी वोटरों और वोटिंग गड़बड़ी का दावा किया। उन्होंने बीजेपी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मतदान प्रक्रिया और वोटिंग लिस्ट में कथित गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने चुनाव निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उच्चतम स्तर पर जांच की मांग की है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार (5 नवंबर) प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि हरियाणा की वोटिंग लिस्ट में लगभग 25 लाख फर्जी वोटर शामिल हैं, जो विधानसभा चुनाव की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। उन्होंने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग भी की।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बताया कि हरियाणा की वोटिंग लिस्ट में ब्राजील की एक मॉडल का नाम शामिल है, जिसने कथित रूप से 22 बार मतदान किया। उन्होंने सवाल उठाया कि एक ही महिला का नाम कई बूथों और स्थानों पर कैसे दर्ज हुआ, जो चुनाव में गड़बड़ी का संकेत है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि ब्राजील की इस मॉडल की तस्वीर सोशल मीडिया पर मैथ्यूज फेरारो द्वारा साझा की गई, जिससे वोटिंग लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों की गंभीरता और स्पष्ट हो गई है।

Matheus Ferroro ने क्लिक की थी मॉडल की फोटो

राहुल गांधी ने जिस ब्राजीलियन मॉडल का नाम वोटिंग लिस्ट में होने का आरोप लगाया, उसका नाम Matheus Ferroro नहीं है। Matheus Ferroro वह फोटोग्राफर है, जिसने मॉडल की तस्वीर क्लिक की थी। यह फोटो Unsplash और Pexels जैसी स्टॉक वेबसाइटों पर फोटोग्राफर की प्रोफाइल में उपलब्ध है।

राहुल गांधी ने BJP और चुनाव आयोग पर लगाए ये गंभीर आरोप

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा में 2 करोड़ वोटरों में करीब 12.5% फर्जी पाए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी फोटो और नामों का इस्तेमाल करके वोटिंग प्रक्रिया में छेड़छाड़ की गई, जिससे कांग्रेस की संभावित भारी जीत को रोकने की साजिश रची गई।

कई नेता यूपी और हरियाणा दोनों जगह वोट कर रहे


कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी के कई नेता उत्तर प्रदेश में मतदान करने के बाद हरियाणा में भी वोट कर रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि दालचंद, यूपी के मंत्री के साथ बैठते हैं और उनका बेटा यशवीर हरियाणा में वोटिंग कर रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ फर्जी वोटरों के पिता के नाम भी बदल दिए गए हैं और इस पूरे मामले के पक्के सबूत उनके पास हैं।

राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने क्या कहा?

हालांकि, चुनाव आयोग के सूत्रों ने कहा कि राहुल गांधी ने पहले हरियाणा की वोटर लिस्ट पर कोई आपत्ति नहीं जताई थी और अब तक इस लिस्ट के खिलाफ कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है।

बता दें कि, राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में देश के युवाओं और Gen Z मतदाताओं से अपील की कि वे हरियाणा वोटिंग लिस्ट विवाद पर ध्यान दें, क्योंकि यह उनके भविष्य और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाना जरूरी है और आरोप पूरी तरह सबूतों के साथ पेश किए गए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘गाय, टोपी, टीका, पाकिस्तान…जैसे शब्द हटा दें तो भाजपा खत्म हो जाएगी’, ओवैसी की पार्टी के नेता का तीखा बयान

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता अख्तरुल ईमान ने बड़ा बयान दिया...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...