back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कौन है लेडी डॉन जिकरा? जिसका सीलमपुर मर्डर केस में आ रहा है नाम, पिस्तौल तमंचा लिए तस्वीरें वायरल

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 वर्षीय एक युवक की चाकू मारकर हत्‍या कर दी गई, इस मामले में लेडी डॉन जिकरा का नाम सामने आ रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्‍क । दिल्‍ली के सीलमपुर इलाके में 17 साल के युवक की चाकू घोंपकर हत्‍या कर दी गई। युवक पर यह हमला तब जब वह दूध लेने के लिए निकला था। युवक की शिनाख्‍त जे ब्लॉक न्यू सीलमपुर निवासी कुणाल के तौर पर हुई है। इस घटना के बाद इलाकें में बवाल मचा हुआ है। स्‍थानीय लोगों में दहशत पैदा हो गई है। वहीं, इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। कुणाल की हत्या से आक्रोशित लोगों ने सीलमपुर में रोड जाम कर दिया है। और आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी और फांसी की मांग की जा रही है। स्‍थानीय लोगों ने कहा कि पिछले कुछ महीने में 6 हिंदू युवकों की हत्या हो चुकी है। 

मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। वहीं, सीलमपुर मर्डर मामले एक लेडी डॉन जिकरा और उसके भाई का नाम सामने आ रहा है। जिकरा सीलमपुर में लेडी डॉन के नाम से चर्चित है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिकरा इलाकें में दहशत फैलाने का काम करती है। आए दिन लोगों को धमकती है। वो हाथ में पिस्‍टल और गुंडों की टोली लेकर चलती है। जिकरा के टारगेट पर ज्‍यादातर हिंदू लड़के होते है। मृतक कुणाल के परिजनों का आरोप है कि इस हत्‍या में जिकरा का हाथ भी शामिल है। इन्हीं लोगों ने कुणाल को घेरकर हत्‍या की है। जिकरा पहले भी धमकी दे चुकी है। अब वह अपने मंसूबों में कामयाब हो गई। 

पुलिस ने कई टीम बनाकर शुरू की जांच

घटनास्‍थल पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा है। कुणाल की हत्‍या से आक्रोशित स्‍थानीय लोगों ने चक्‍का जाम कर दिया है। घटना के बाद पुलिस ने जांच दल गठित कर मामले में जांच शुरु कर दी है। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई है। पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। 

सीएम रेखा गुप्‍ता ने दिया भरोसा

मामले में दिल्‍ली की सीएम रेखा गुप्‍ता भी सख्‍त है। उन्‍होंने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि, कुणाल के हत्‍यारों को जल्‍द ही सलाखों के पीछे डाला जाएगा, मेरी खुद पुलिस कमिश्नर से बात हुई है। हत्‍या में जिस किसी का भी नाम आएगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपियों की खोजने में लगी है। हमें उम्मीद है कि उन्हें जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा। परिवार के साथ न्याय होगा। किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस अपना काम कर रही है।

कौन है लेडी डॉन?

सीलमपुर मर्डर केस में लेडी डॉन के नाम से एक युवती का नाम सामने आ रहा है। कुणाल के परिजनों का आरोप है कि इस हत्या के पीछे लेडी डॉन जिकरा और उसका भाई शामिल है। पहले भी जिकरा ने ही कुणाल को धमकी दी थी। इस घटना में जिस लेडी डॉन का नाम आया है, वह पहले भी अपनी हरकतों की वजह से चर्चा में रह चुकी है। दरअसल, इसने बीते कुछ दिनों पहले ही इंस्टाग्राम पर पिस्टल के साथ फोटो पोस्ट किए थे, जिसके बाद मामले में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे अरेस्‍ट कर लिया गया था। इंस्टाग्राम पर उसने अपनी इंस्‍टा प्रोफाइल लेडी डॉन के नाम से है। प्रोफाइल के बायो में खुद को बदमाश गर्ल बताती है। वह एक पुराने मामले में जेल की हवा भी खा चुकी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली विधानसभा और मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बजट से पहले हड़कंप; स्पीकर Vijender Gupta को आया ईमेल, PM मोदी...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵