back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धर दबोचा गया पंजाब में 14 हमलों का मास्टरमाइंड गैंगस्टर हैप्पी पासिया, NIA ने रखा था 5 लाख का इनाम

पंजाब में आतंक का जाल फैलाने वाला और 14 हमलों का मास्टरमाइंड हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी पासिया आखिरकार पकड़ा गया है। उसे अमेरिका में इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट ICE एजेंसी ने हिरासत में लिया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पंजाब में आतंक का जाल फैलाने वाला और 14 हमलों का मास्टरमाइंड हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी पासिया आखिरकार पकड़ा गया है। उसे अमेरिका में इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट (ICE) एजेंसी ने हिरासत में लिया है। भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी और उसकी गिरफ्तारी पर 5 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

बब्बर खालसा से जुड़ा था पासिया

सूत्रों के मुताबिक, हैप्पी पासिया प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा हुआ था। जनवरी 2025 में अमृतसर के गुमटाला चौकी के पास एक पुलिस अफसर की गाड़ी में हुए धमाके की जिम्मेदारी भी उसी ने ली थी। उस धमाके में कोई बड़ी जानमाल की हानि नहीं हुई थी क्योंकि उस समय चौकी पर कम पुलिसकर्मी मौजूद थे। पासिया ने इन हमलों को अपने परिवार के खिलाफ पुलिस के कथित अत्याचारों का बदला बताया था। उसने चंडीगढ़ में सेना के एक पूर्व अधिकारी पर भी ग्रेनेड अटैक करवाया था। इसके अलावा उसने आगे और धमाकों की धमकी भी दी थी।

6 महीनों में 16 ग्रेनेड हमले – पुलिस की नींद उड़ी

पंजाब में पिछले कुछ महीनों से ग्रेनेड हमलों की संख्या तेजी से बढ़ी है। रिपोर्ट के अनुसार, बीते 6 महीनों में 16 ग्रेनेड अटैक हो चुके हैं। इनमें आम लोगों के घरों, धार्मिक स्थलों, पुलिस और राजनेताओं को निशाना बनाया गया। सबसे ज्यादा घटनाएं अमृतसर, बटाला, गुरदासपुर और जालंधर में हुई हैं।

सीमा पार से आतंकी कनेक्शन और स्लीपर सेल की आशंका

इन हमलों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि इसके पीछे सीमा पार से आतंकवाद और भारत में छिपे स्लीपर सेल का हाथ हो सकता है। अब जब हैप्पी पासिया को अमेरिका में पकड़ा गया है, तो भारतीय एजेंसियां उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पर काम कर सकती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

मनरेगा में किए बदलाव के खिलाफ पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पेश, बताया दलित और गरीब विरोधी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पंजाब विधानसभा में मनरेगा (MNREGA) में किए गए बदलावों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। 30 दिसंबर को बुलाए गए...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵