back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कौन हैं कुणाल कामरा ? जिनके कमेंट ने मुंबई में मचाया बवाल, विवादाें से है पुराना नाता

देशभर में विख्‍यात, कॉमेडियन कुणाल कामरा के कमेंट ने मुंबई में बवाल मचा दिया है, जिसकी खूब आलोचना भी हो रही है। कुणाल कामरा के कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़ी  फैन फॉलोइंग है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। अब उन्होंने अपने शो में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तंज कसा। उनके इस कमेंट ने मुंबई में बवाल मचा दिया है, जिसकी खूब आलोचना भी हो रही है। उनकी स्टैंडअप कॉमेडी से इतना बवाल मचा कि जिस होटल में उनका शो हुआ था वहां शिवसेना के कार्यकर्ता पहुंचे और जमकर तोड़फोड़ मचा दी। बता दें कि कुणाल कामरा का विवादों से पुराना नाता रहा है। वे कई बार विवादों से घिर चुके हैं, एकबार तो इस चक्कर में उन्हें एक एयरलाइन ने बैन भी कर दिया था। गौरतलब है कि इस मामले में शिवसेना द्वारा पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई जा चुकी है, वहीं कॉमेडियन की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई है। जानिए कौन हैं कुणाल कामरा ?

कुणाल के किस कमेंट पर हंगामा ?

कुणाल कामरा ने 23 मार्च को अपने एक्स अकाउंट पर अपने शो का एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी घटनाओं का मजाक उड़ाते नजर आए। कॉमेडियन ने बॉलीवुड सॉन्ग ‘दिल तो पागल है’ की ट्यून में महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर कुछ लाइन्स बोलीं जिसमें वो साफ-साफ एकनाथ शिंदे पर हमला बोलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने शिंदे को ‘गद्दार’ तक करार दिया और कहा- “मेरी नजर से तुम देखो तो गद्दार नजर वो आए। हाय!” वो शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट बंटने की घटना के बारे में बात कर रहे थे।

कुणाल कामरा कौन हैं?

विवादास्पद स्टैंड-अप कॉमेडियन के लिए कुणाल कामरा देशभर में विख्‍यात हैं। 3 अक्टूबर 1988 को मुंबई में जन्मे कामरा ने कॉमर्स में डिग्री के लिए जय हिंद कॉलेज से पढ़ाई पूरी की है। प्रसून पांडे के एड फिल्म प्रोडक्शन हाउस, कॉरकॉइस फिल्म्स में प्रोडक्शन असिस्टेंट के रूप में काम करने के लिए उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया था। 11 साल तक वहां काम करने के बाद उन्होंने 2013 में मुंबई के फेमस कैनवस लाफ क्लब में एक स्टैंड-अप कॉमेडियन के रूप में अपनी शुरुआत की थी। 

तीखी पॉलिटिकल कॉमेडी और पॉडकास्ट

कुणाल ने अपना पहला प्रोफेशनल शो 2013 में ब्लू फ्रॉग किया था। 2017 में उन्होंने रमित वर्मा के साथ शट अप या कुणाल नाम से एक तीखा पॉलिटिकल कॉमेडी और पॉडकास्ट शुरू किया था। इसमें देश के महत्वपूर्ण मामलों पर इंटरव्यू के लिए दोनों पक्षों के राजनेताओं और कार्यकर्ताओं को इनवाइट किया जाता है। कुणाल ने अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर वन माइक स्टैंड (2019), व्हाई आर वी इवन (2020) पॉडकास्ट और टीम बाण: मंडे मॉर्निंग पॉडकास्ट (2020) भी किया है। 

इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स

कुणाल कामरा के कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़ी फैल फैलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स, यूट्यूब पर 2.29 मिलियन सब्सक्राइबर और एक्स पर 2.4 मिलियन फॉलोअर्स हैंं। YouTubers.me के अनुसार कुणाल कामरा की कुल नेटवर्थ 1 करोड़ से 6 करोड़ रुपये आंकी गई है। वे अपने स्टैंड-अप शो, यूट्यूब वीडियो और अन्य वेंचर्स के जरिए हर महीने मोटी कमाई करते हैं। प्रत्‍येक शो से वे लगभग 12 से 15 लाख रुपये वसूलते हैं।

कामरा से जुड़े पुराने विवाद

कुणाल कामरा के नाम कई विवाद जुड़ चुके हैं। साल 2020 में कुणाल कामरा को इंडिगो और स्पाइसजेट समेत 4 एयरलाइन ने बैन कर दिया था। उनपर उस दौरान पत्रकार अर्नब गोस्वामी को मुंबई से लखनऊ की फ्लाइट में परेशान करने का आरोप लगा था, जिसके बाद इंडिगो ने उपर 6 महीने का बैन लगा दिया था।

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य भवन पर ट्वीट

वहीं कुणाल कामरा ने साल 2020 में भी सुप्रीम कोर्ट को लेकर कई विवादित टिप्पणियां की थी। उन्होंने अपने एक ट्वीट में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य भवन पर लगे राष्ट्रीय ध्वज को बदलकर भाजपा का झंडा लगावाने की बात कही थी। इसके अलावा उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज डीवाई चंद्रचूड़ को लेकर भी अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके अलावा कामरा कई मौकों पर हिंदुत्व और राष्ट्रवाद को लेकर भी टिप्पणी काे लेकर विवादों में आ चुके हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

महाराष्ट्र में फिर गरमा गया राजनीतिक पारा, मंत्री नितेश राणे के विवादित बयान से फैली हलचल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने वसई में आयोजित एक चुनावी रैली में एक बार फिर विवादित बयानबाजी...
spot_img

Latest Stories

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵