back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND VS BAN Test Day 2: भारत-बांग्लादेश का टेस्ट मैच LIVE देखने के लिए यहां जाएं

भारतीय क्रिकेट टीम किसी भी हाल में अपने जीतने के सफर को खोना नहीं चाहती है। वहीं बांग्लादेश क्रिकेट टीम भी इस टेस्ट मैच में जीत के लिए पूरा दम लगा देगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच 19 सितंबर 2024 से चेन्नई में खेला जा रहा है। बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच अभी तक कुल 13 मैच खेले गए हैं। जिसमे भारत ने 11 टेस्ट मैच में जीत हासिल की थी और बाकि दो मैच ड्रा रहे थे। बांग्लादेश क्रिकेट टीम एक भी टेस्ट मैच भारत से जीत नहीं पाई है। भारतीय क्रिकेट टीम चेन्नई में 19 सितंबर 2024 से शुरू हुए टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारतीय क्रिकेट टीम किसी भी हाल में अपने जीतने के सफर को खोना नहीं चाहती है। वहीं बांग्लादेश क्रिकेट टीम भी इस टेस्ट मैच में जीत के लिए पूरा दम लगा देगी। भारतीय क्रिकेट टीम चेन्नई में हो रहे टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी कर रही है। इसके साथ ही भारत को गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

भारत बनाम बांग्लादेश का टेस्ट मैच का शेड्यूल 

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच 19 सितंबर से 23 सितंबर 2024 तक एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में हो रहा है। वहीं भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर 2024 से 1 अक्टूबर 2024 तक , ग्रीन पार्क कानपुर में होगा। मैच शुरू होने का समय सुबह 09:30 बजे होगा। 

भारत बनाम बांग्लादेश का टी-20 सीरीज

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी-20 मैच 6 अक्टूबर 2024 को माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम, ग्वालियर में होगा। भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी-20 मैच 9 अक्टूबर 2024 को अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में होगा। वहीं भारत और बांग्लादेश के बीच टी-20 मैच का फाइनल मैच 12 अक्टूबर 2024 को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद में होगा। बता दें कि यह सभी मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे।  

कहां देख सकते हैं IND vs BAN टेस्ट लाइव

सभी भारतीय फैन्स भारत और बांग्लादेश के बीच हो रहे टेस्ट मैच और होने वाले टी-20 सीरीज के मैच को स्पोर्ट्स 18 के विभिन्न चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में भी देख सकते हैं। वहीं सभी भारतीय फैन्स भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग को JioCinema ऐप पर मुफ्त में देख सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs BAN U19 World Cup: आज भारत-बांग्लादेश की टक्कर, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला

नई‍ दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में आज क्रिकेट फैंस को एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, जब भारत और बांग्लादेश की...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵