back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रिंकू सिंह और SP सांसद प्रिया सरोज की कब होगी शादी, तारीख को लेकर पिता ने दी बड़ी जानकारी

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी की डेट को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस बीच सांसद के पिता तूफानी सरोज ने शादी से जुड़ी अहम जानकारी शेयर की है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज और भारतीय टीम के धाकड़ बल्‍लेबाज रिंकू सिंह की शादी की तारीख को लेकर बातचीत चल रही है। इस बीच सांसद के पिता और विधायक तूफानी सरोज ने एक अहम जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि, क्रिकेटर रिंकू सिंह सपा सांसद प्रिया सरोज से शादी करेंगे। 

सांसद सत्र के बाद तय होगी शादी की तारीख 

प्रिया सरोज के पिता और विधायक तूफानी सरोज ने बताया कि, उनके परिवार ने 16 जनवरी को अलीगढ़ में रिंकू के पिता मुलाकात कर उनके बच्‍चों की शादी के बारे में चर्चा की है। दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए है। रिंकू और प्रिया करीब एक साल से एक दूसरे को जानते हैं। और वे दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे। उन्होंने कहा कि, दोनों परिवार इस शादी के लिए तैयार हो गए हैं। सगाई और शादी की तारीखें संसद सत्र के बाद तय की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई अंगूठी पहनाने की रस्म या शादी से पहले का कार्यक्रम नहीं हुआ है।

25 साल की उम्र में बनी सांसद 

बता दें कि,सपा सांसद प्रिया सरोज वाराणसी के करखियांव गांव की रहने वाली हैं। वह कई सालों से समाजवादी पार्टी से जुड़ी रही है। और पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में जौनपुर जिले के मछलीशहर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुनी गई। आपको मालूम हो कि, प्रिया सरोज पहली बार 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में अपने पिता के लिए प्रचार करते हुए सुर्खियों में आईं। उन्होंने नोएडा के एमिटी विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री प्राप्त करने से पहले दिल्ली विश्वविद्यालय से कला में स्नातक किया था।

लखनऊ में होगी सगाई 

उन्होंने बताया कि, सगाई का कार्यक्रम लखनऊ में होना है। रिंकू सिंह 22 जनवरी से टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड जा रहे हैं। इसके बाद आईपीएल का सीजन शुरु हो जाएगा उसमें भी रिंकू सिंह हिस्‍सा लेंगे। उन्होंने कहा कि, इस बीच यह तय किया जाएगा कि, शादी के कार्यक्रमों का उनके खेल पर कोई प्रभाव या असर न पड़े। सूत्रों के मुताबिक, दोनों परिवारों ने अलीगढ़ के ओजोन सिटी में सिंह के घर पर मुलाकात की और शगुन और उपहारों का आदान-प्रदान कर शादी को अंतिम रूप दिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

Anushka Sharma से लेकर Mahika Sharma तक, मिलिए IPL खेल रहे भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स से

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट लोगों के लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक धर्म है। इसलिए, लोग अक्सर अपने पसंदीदा क्रिकेटरों...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵