back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टीवी एक्टर योगेश महाजन का दिल का दौरा पड़ने से निधन, मराठी फिल्मों में भी किया काम

एंटरटेनमेंट दुनिया से एक और सितारे ने कहा दुनिया को कहा अलविदा, बेहद कम उम्र में योगेश महाजन का अचानक दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। हिंदी टीवी सीरियल्स और मराठी सिनेमा में काम करनेवाले कलाकार योगेश महाजन की मौत। अचानक उनकी मौत से सिने प्रेमियों से लेकर परिवार सदमें में है। बताया जा रहा हैं कि कलाकार योगेश का दिल का दौरा पड़ने से अचानक निधन हुआ है। 

कैसे हुई एक्टर की मौत?



सूत्रों के मुताबिक, कलाकार योगेश की मौत उनके शुट परिसर में बने फ्लैट में हुई है जब वे शूटिंग के लिए खुद से नहीं आए तब जाकर क्रू मेंबर्स ने उनके फ्लैट को खटखटाया और दरवाजा ना खुलने पर उसे तोड़कर अंदर जाकर देखां तो सबकी आखें फटी की फटी रह गई। जहां से उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर बताया कि इनकी मौत हार्ट अटैक से हो चुकी है। 

एक्ट्रेस आकांक्षा रावत बड़ा बयान 

बातचीत में एक्टर की मौत को लेकर उनके साथ काम करनेवाली एक्ट्रेस आकांक्षा रावत ने बताया कि एक्टर योगेश अब हमारे बीच नहीं रहे अचानक से आए हार्ट अर्टैक में उनकी मौत हो गई है। वहीं एक्ट्रेस आकांक्षा ने योगेश के नेचर को लेकर ये भी बताया कि वे बहुत ही खुशमिजाज वाले थे। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी बहुत बढ़िया था। हम काफी समय से साथ में काम कर रहे थे। इस तरह अचानक से उनकी मौत से हम सभी सदमे में हैं। 

बेटे-पत्नी को छोड़ गए योगेश

एक्टर योगेश अचानक अपने मौत के पीछें एक प्यारे से सात साल के बेटे व पत्नी को भी छोड़ गए हैं। उनके अचानक मौत से पत्नी बहुत बुरे हाल में है। वे खुद को और मासूम बेटे को संभाल नही पा रही है। उनके नन्हे बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया है। 

आज हुआ अंतिम संस्कार

एक्टर योगेश का आज यानी 20 जनवरी 2025 को सुबह 11 बजे मुंबई बोरिवली वेस्ट में अंतिम संस्कार किया गया। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर योगेश का जन्म 1976 सितंबर माह में एक किसान परिवार में हुआ था। सिनेमा में उन्होंने बिना किसी के पहचान के अपनी काबिलियत के दम पर अपनी पहचान बनाई थी। हाल ही में मौत के पहले वे हिंदी टीवी सीरियल ‘शिव शक्ति-तप, त्याग, तांडव’ में काम कर रहे थे। इस सीरियल में वे शुक्राचार्य की भूमिका निभा रहे थे।

इंडस्ट्री से लेकर फैंस व परिवार सदमे में

उन्होंने मराठी सिनेमा में ‘मुंबईचे शहाणे’, ‘समसारची माया’ जैसी कई मराठी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता । यूं अचानक चले जाने से इंडस्ट्री से लेकर फैंस व परिवार सदमे में हैं और उन्हें याद कर भावूक हो जा रहे है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Krystle Dsouza Birthday: टीवी से घर-घर फेमस, आइटम सॉन्ग ने बनाया सुपरस्टार क्रिस्टल डिसूजा का धमाकेदार सफर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कई सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शोज से की और बाद में...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...