back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने बहन से संबोधित किया तो कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने कहा- समय सबकुछ करा देता है

भूपेंद्र हुड्डा ने एक मीडिया चैनल के कार्यक्रम में कुमारी सैलजा की नाराजगी को दूर करने के लिए कुमारी सैलजा को बहन वाला बयान दिया था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं। इसके साथ ही हरियाणा कांग्रेस के भीतर चल रही कलह भी खुलकर सबके सामने आ रही है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और सांसद कुमारी सैलजा अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा से नाराज हैं। भाजपा ने कांग्रेस पार्टी में कुमारी सैलजा के अपमान होने की बात कहकर, उन्हें भाजपा में शामिल होने का ऑफर तक दे डाला था। जिसके बाद कुमारी सैलजा को लेकर चर्चा चलने लगी थी कि वह जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकती हैं। लेकिन अब खुद कुमारी सैलजा ने इसको लेकर कहा है कि वह कांग्रेस पार्टी में ही रहेंगी, इसके साथ ही कुमारी सैलजा ने हुड्डा को लेकर तंज भी कसा है।

वक्त तो सम्मान भी, बहन भी… सब कुछ कहलवा देता है

भूपेंद्र हुड्डा ने एक मीडिया चैनल के कार्यक्रम में कुमारी सैलजा की नाराजगी को दूर करने के लिए कुमारी सैलजा को बहन वाला बयान दिया था। जिसको लेकर कुमारी सैलजा ने भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा है कि वक्त तो सम्मान भी, बहन भी… सब कुछ कहलवा देता है। कुमारी सैलजा ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि कांग्रेस में उनकी अपनी जगह है। वह किसी भी हीन भावना से त्रस्त नहीं होती हैं।

इसके बाद कुमारी सैलजा ने कहा कि वह हरियाणा विधानसभा चुनाव में उकलाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहती थी। लेकिन पार्टी ने उन्हें वहां से टिकट नहीं दिया। लेकिन इसका ये कोई मतलब नहीं कि उनका राजनीति में अस्तित्व यहीं पर खत्म हो जाएगा। कुमारी सैलजा ने कहा कि उन्हें भविष्य में आगे और भी अवसर मिलेंगे। वहीं जब कुमारी सैलजा से पूछा गया कि पार्टी के चुनाव जीतने के बाद कौन मुख्यमंत्री बनेगा, तो कुमारी सैलजा के इसका जवाब देते हुए कहा कि अभी इसको लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है। कांग्रेस के आलाकमान ही सीएम के पद पर निर्णय लेंगे।

कांग्रेस का कार्यकर्ता इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं कर सकता है

बता दें कि कुमारी सैलजा भूपेंद्र हुड्डा के एक बयान से काफी नाराज चल रही हैं। दरअसल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने कुमारी सैलजा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसका वीडियो खूब वायरल हो गया। इसी वीडियो को लेकर भूपेंद्र हुड्डा ने कहा था कि ऐसा प्रतीत होता है कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। वहीं अब भूपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि कुमारी सैलजा उनकी बहन हैं और कांग्रेस की एक सम्मानित नेता हैं। साथ में ही उन्होंने वीडियो के साथ छेड़छाड़ वाली बात कही और इसके बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने फिर से कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं कर सकता है। लिए

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व रेसलर विनेश फोगाट के घर गूंजी किलकारी! कांग्रेस MLA ने बेटे को दिया जन्‍म, सांसद कुमारी शैलजा ने दी बधाई

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारत की पूर्व स्‍टार पहलवान और जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट के घर आज (1 जुलाई) को किलकारी...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵