back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Weather: बारिश के बाद कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, आज और बारिश की संभावना

दिल्ली में एक दिन पहले बारिश के बाद रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण कई ट्रेनें का परिचालन प्रभावित हुआ है। IMD ने आज भी बारिश और ओले गिरने का पूर्वानुमान जताया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को सुबह कोहरा छाया रहा, जबकि एक दिन पहले हल्की बारिश हुई थी। यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे के कारण शहर में विजिबिलिटी शून्य के करीब दिख रही है। कोहरे की वजह से 25 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिनमें अजमेर जंक्शन से जम्मू तवी जाने वाली ट्रेन भी शामिल है, जो 457 मिनट देरी से चल रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज भी शहर में बारिश की चेतावनी जारी की है, साथ ही दिन में गरज के साथ ओले गिरने की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को हल्की बारिश हुई और तापमान में 7.7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आयी है। इस बीच, राजधानी क्षेत्र घने कोहरे में लिपटे है। रविवार की सुबह राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में कोहरे की मोटी चादर बिछी रही। सुबह 6 बजे वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी के तहत 284 पर थी। IMD के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान शहर में न्यूनतम तापमान में 02 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 16 से 18 डिग्री सेल्सियस और 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

पंजाब और उसके पड़ोसी क्षेत्र में भी रविवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हुआ। आज राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में दृश्यता शून्य के करीब रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि 14 से 16 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में घना कोहरा यात्रियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16 जनवरी तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है।

इसके अलावा, बिहार, असम, छत्तीसगढ़, उप-पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 13 से 15 जनवरी तक कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रहेगी। दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर बना चक्रवाती परिसंचरण अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश कर सकता है। वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, और केरल और माहे में 14 जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश होने के संकेत है। 14 जनवरी की रात से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने के लिए एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है। इसके प्रभाव में 15 से 17 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश और बर्फबारी हो सकती है। आईएमडी के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक उत्तरी भारत के अलग-अलग इलाकों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘यह रोड मुसलमान के लिए नहीं है’ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर विवादित संदेश, हिंदू रक्षा दल ने ली जिम्मेदारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर एक भड़काऊ संदेश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हलचल मच गई है। वीडियो में...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...