back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Birthday Special: जब रॉबर्ट वाड्रा से शादी करने के लिए गांधी परिवार के सामने अड़ गई थी प्रियंक गांधी

आज कांग्रेस पार्टी की फायर ब्रांड नेता और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी 53वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रियंका कांग्रेस के सबसे चर्चित नामों में से एक हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में चुनावी राजनीति में उतरी प्रियंका गांधी आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी 1972 को देश की राजधानी दिल्ली में हुआ था। लंबी राजनीतिक विरासत वाले गांधी परिवार से आने वाली प्रियंका गांधी अपनी शादी के बाद से पूरी तरह राजनीति से दूर रही थी। हालांकि कांग्रेस की कमजोर होती पकड़ को मजबूत आधार देने के लिए प्रियंका गांधी सक्रिया राजनीति में आईं। मौजूदा समय में वह केरल की वायनाड लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानिए कैसे वह रॉबर्ट वाड्रा से शादी करने के लिए गांधी परिवार के सामने जिद पर अड़ गई थीं।

सोनिया गांधी और राहुल गांधी के सामने जिद पर अड़ गई थी प्रियंका

प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा की मुलाकत उस समय हुई जब वह केवल 13 साल की थी। दोनों काफी लंबे समय तक एक दूसरे के साथ बने रहे फिर एक रोज दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला किया। जब प्रियंका गांधी ने इस बात की जानकारी मां सोनिया गांधी को दी तो वह इस रिश्ते के लिए राजी नहीं हुई। राहुल गांधी ने भी प्रियंका का साथ नहीं दिया। हालांकि प्रियंका गांधी ने सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी को इस रिश्ते को अपनाने के लिए मना लिया। 8 फरवरी 1997 को दोनों एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए।

साल 2012 में राजनीति में उतरीं

अपने पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने साथ साथ उन्होंने साल 2012 में कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार किया था। इसके बाद वह साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भी वह प्रचार करती हुई दिखाई दी हालांकि कांग्रेस उस चुनाव में कुछ खास कमाल दिखाने में नाकामयाब रही थी। इसके बाद 2017 में भी यही क्रम चला और 2024 में वह केरल का वायनाड सीट से लोकसभा का उपचुनाव लड़ी थी और उन्होंने लंबे अंतर से जीत दर्ज की।

Advertisementspot_img

Also Read:

भूपेन बोरा का बड़ा खुलासा, राहुल गांधी से हुई बातचीत रही बेनतीजा, 22 फरवरी को भाजपा में होंगे शामिल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। असम की सियासत में बड़ी हलचल मची हुई है। पूर्व असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा ने खुलासा किया कि उन्होंने कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...