back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भोपाल में सड़क पर उतरे युवक कांग्रेसियों पर पानी की बौछार

भोपाल 12 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और आदिवासी अत्याचारों को लेकर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री आवास की तरफ बढ़ते प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का उपयोग करना पड़ा, साथ ही कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया। युवा कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी और आदिवासियों पर अत्याचार को लेकर गुरुवार को राजधानी में प्रदर्शन का ऐलान किया था और इस प्रदर्शन को नाम दिया गया युवा शंखनाद। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव सुरेश पचौरी के अलावा वरिष्ठ नेता अजय सिंह, सज्जन वर्मा व कमलेश्वर पटेल की मौजूदगी में युवक कांग्रेसी जमा हुए। उसके बाद युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास की तरफ कूच किया। प्रदर्शनकारियों को रेडक्रॉस हॉस्पिटल के सामने पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया। जब युवक कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे नहीं हटे तो उन पर पुलिस ने पानी की बौछारें चलाई। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी के अलावा वरिष्ठ नेताओं में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल सड़क पर कार्यकर्ताओं के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे। इस दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। –आईएएनएस एसएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...