back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तेज हवाओं के साथ 9 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें दिल्ली के मौसम का ताजा हाल?

देश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। जबकि बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । उत्तर भारत में सर्दियों ने दस्तक दे दी है। दिल्ली सहित कई राज्यों में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे सुबह-शाम ठंडक बढ़ गई है। लोगों ने ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।

गुजरात और महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है, जिससे मौसम में ठंडक और नमी बढ़ गई है। बारिश के चलते इन इलाकों में तापमान में भी थोड़ी गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग ने आगे भी बारिश की संभावना जताई है।

दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी सप्ताह में दक्षिण भारत में वर्षा का सिलसिला जारी रहेगा। केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना है। 17 से 22 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और माहे में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। शुक्रवार को तटीय कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भी बारिश हो सकती है।

18 से 20 अक्टूबर के दौरान कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश के साथ 30-40 किमी प्रति घंटा की तेज हवाओं का अनुमान है। गुजरात के वलसाड जिले में गुरुवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई, जिससे कई पेड़ गिर गए और बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त होकर बिजली गुल हो गई।

जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-NCR में 18 अक्टूबर तक मौसम शुष्क और साफ रहेगा। दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से कम बना रहेगा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान लगभग 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में 

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन ‘खराब’ श्रेणी में बनी रही। 24 घंटे का औसत AQI 245 दर्ज किया गया, जो वायु प्रदूषण के लिए चिंताजनक स्तर को दर्शाता है। विशेषज्ञों ने मास्क पहनने और प्रदूषण से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

मानसून की हो चुकी विदाई

रिमझिम फुहारों के साथ देश के अधिकांश हिस्सों को भिगोने के बाद, दक्षिण-पश्चिम मानसून 15 अक्टूबर की सामान्य तिथि से एक दिन बाद, बृहस्पतिवार को पूरे देश से वापस चला गया। मौसम विभाग ने बताया कि इसी समय पूर्वोत्तर मानसून तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल-माहे में सक्रिय हो चुका है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR इलाकों में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर महसूस होने लगा है।...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...