back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रेप के मामले में टीवी एंकर को मिली अग्रिम जमानत, पीड़ित महिला ने लगाई सुप्रीम कोर्ट में गुहार

नई दिल्ली, 02 जून (हि.स.)। दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहे रेप मामले में एक टीवी एंकर को अग्रिम जमानत मिल गई है। बात दें कि एक न्यूज चैनल के एंकर वरुण हिरेमथ को रेप के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत के खिलाफ पीड़ित महिला ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने पिछले 13 मई को हिरेमथ को अग्रिम जमानत दी थी। पीड़िता 22 वर्षीय महिला ने दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में मुंबई के एक चैनल के एंकर हिरेमथ पर रेप का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। यह एफआईआर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376, 342 और 509 में दर्ज हुई है। महिला और एंकर का परिचय ऑनलाइन डेटिंग ऐप टिंडर के जरिये हुआ था। दोनों फरवरी महीने में दिल्ली के खान मार्केट में मिले थे। महिला के मुताबिक उसे खान मार्केट से आईटीसी मौर्या होटल ले जाकर उसके साथ रेप किया गया। इस मामले में दिल्ली का पटियाला हाउस कोर्ट हिरेमथ की जमानत याचिका खारिज कर चुका था। दिल्ली पुलिस ने हिरेमथ के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। इसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट से एंकर को अग्रिम जमानत मिली थी। हिन्दुस्थान समाचार/संजय/सुनीत

Advertisementspot_img

Also Read:

सियासी हलचल तेज: MP-MLA कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद अनंत सिंह कल बनेंगे विधायक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 2025 के विधानसभा चुनाव में मोकामा सीट से जीत दर्ज करने वाले विधायक अनंत सिंह मंगलवार, 03 फरवरी 2026 को सुबह...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...