back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी आज करेंगे नॉमिनेशन फाइल, विपक्ष के बड़े नेता रहेंगे मौजूद

इंडिया अलॉयंस की ओर से उम्‍मीदवार सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी आज यानी गुरुवार सुबह साढ़े 11 बजे नामांकन करेंगे।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । देश के उपराष्‍ट्रपति पद के लिए सियासी गहमागहमी शुरु हो गई है। चुनाव में विपक्ष की और से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी है तो एनडीए की और तमिलनाडु के सीपी राधाकृष्णन को मैदान में उतारा है। दोनो उम्‍मीदवार साउथ से ताल्‍लुख रखते है। ऐसे में दोनों के बीच मुकाबला रोमांच होने वाला है। 

आज नॉमिनेशन फाइल करेंगे बी सुदर्शन रेड्डी 

इंडिया अलॉयंस की और उम्‍मीदवार सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी आज यानी गुरुवार सुबह साढ़े 11 बजे नामांकन करेंगे। इस मौके पर इंडिया ब्‍लॉक के सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और रामगोपाल यादव सहित कई नेता मौजूद रहेंगे।

 राष्‍ट्रपति उम्‍मीदवार के लिए विपक्ष के 80 सांसदों ने प्रस्तावक और अनुमोदक के तौर पर साइन किया है। इनमें सोनिया गांधी का भी नाम शामिल है।

अभिनदंन कार्यक्रम में सम्‍मानित हुए बी सुदर्शन रेड्डी 

नामांकन से पहले राष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार बी सुदर्शन ने विपक्षी गठबंधन दल के कई नेताओं से मुलाकात की। संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में इंडिया अलायंस ने बी. सुदर्शन रेड्डी के लिए एक अभिनदंन कार्यक्रम रखा था। जहां विपक्षी गठबंधन के मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, शरद पवार, समेत कई नेता मौजूद रहे है। इस मौके पर मल्लिकार्जुन खरगे और शरद पवार जैसे कई नेताओं ने पहले सुदर्शन रेड्डी को सम्मानित किया। 

सीपी राधाकृष्णन ने फाइल किया नॉमिनेशन 

इससे पहले NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को अपना नॉमिनेशन फाइल कर दिया। नॉमिनेशन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेता मौजूद थे। सीपी राधाकृष्णन के पीएम मोदी मुख्य प्रस्तावक थे। 

NDA उम्मीदवार की जीत लगभग संभव 

अगर अब उपराष्ट्रपति चुनाव के समीकरण की बात करें तो इस बार चुनाव में कुल 782 सांसद वोट कर सकते है। इनमें से 542 लोकसभा के सांसद हैं। जबकि राज्यसभा के सांसदों की संख्या 240 है। वहीं, समर्थन की बात करें तो NDA के पास 422 सासंदों का समर्थन है जबकि विपक्ष के पास कुल 312 सांसद हैं। जबकि जीत के लिए 391 सांसद होने चाहिए। इस तौर पर NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत तय मानी जा रही है। अब देखना ये होगा कि जीत का मार्जिन कितना रहता है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

कश्मीर विश्वविद्यालय में उपराष्ट्रपति का संदेश,बोेले-मेरा नहीं, हमारा कश्मीर कहिए, ड्रग्स से दूर रहने की अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कश्मीर विश्वविद्यालय के 21वें कॉन्वोकेशन में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं को शिक्षा, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...