back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वीसीके ने दोषी युवराज द्वारा चलाए जा रहे जाति संगठन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

चेन्नई, 10 मार्च (आईएएनएस)। विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके) के संस्थापक नेता और सांसद थोल थिरुमावलवन ने गुरुवार को तमिलनाडु सरकार से दलित युवक गोकुल की हत्या के दोषी युवराज द्वारा चलाए जा रहे जाति संगठन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। दलित युवक एक इंजीनियरिंग का छात्र था। उसका दूसरे समुदाय की एक लड़की से बात करने पर तिरुचेंदूर के एक मंदिर के परिसर से अपहरण कर लिया गया था और बाद में उसका क्षत-विक्षत शव एक रेलवे ट्रैक के पास मिला था। मदुराई कोर्ट ने मामले में युवराज को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। दलित संगठनों ने भी थोल थिरुमावलवन के आह्वान का समर्थन किया और कहा कि धीरन चिन्नामलाई पेरवई जैसे जातिगत संगठनों को एक आतंकवादी संगठन की तरह माना जाना चाहिए। एक बयान में, थोल थिरुमावलवन ने कहा कि पुलिस को आतंक अधिनियम के तहत मामला दर्ज करना चाहिए था न कि जाति हत्या के रूप में। सांसद ने कहा कि गोकुल राज और युवराज के बीच कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी और केवल युवराज की गलत विचारधारा और विचार प्रक्रिया के कारण हत्या हुई। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि हत्या का तौर-तरीका एक आतंकी संगठन जैसा था। वीसीके के वरिष्ठ नेता और विल्लुपुरम से सांसद डी. रविकुमार ने कहा कि वीसीके द्वारा धीरन चिन्नामलाई पेरवई पर प्रतिबंध लगाने की मांग अदालत की इस टिप्पणी के बाद है कि हत्या संगठन की गतिविधियों के कारण हुई है। एक बयान में, वीसीके नेता ने कहा, अदालत ने अपने फैसले में कहा था कि हत्या के दोषियों और पीड़ित के बीच कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी और वे सभी संगठन का हिस्सा थे। किसी भी आतंकवादी संगठन की तरह, इस संगठन को अवश्य ही प्रतिबंधित किया जाए। माकपा नेता और तमिलनाडु अस्पृश्यता उन्मूलन मोर्चा (टीएनयूईएफ) ने भी संगठन पर प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया। टीएनयूईएफ के नेता सैमुअल राज ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, एक लोकतांत्रिक देश में प्रतिबंध की मांग करना सही नहीं है, लेकिन एक बार एक जाति संगठन के नेता को हत्या का दोषी ठहराया जाता है, तो स्वाभाविक रूप से उस संगठन की गतिविधियों पर नजर रखनी होगी। यह एक सही मांग है और जो संगठन संविधान के सिद्धांतों के खिलाफ बोलते हैं उन्हें प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। अगर कोई संगठन अस्पृश्यता का आह्वान करता है तो उस संगठन को प्रतिबंधित करने के आधार हैं। –आईएएनएस एचएमए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵