back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Uttarkashi Helicopter Crash: उत्तरकाशी में बड़ा हेलिकॉप्टर हादसा: 5 लोगो की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। गंगोत्री धाम की ओर जा रहा एक निजी कंपनी का हेलिकॉप्टर गंगनानी के पास नाग मंदिर के नीचे, भागीरथी नदी के किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में 8 मई 2025 को सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। गंगोत्री धाम की ओर जा रहा एक निजी कंपनी का हेलिकॉप्टर गंगनानी के पास नाग मंदिर के नीचे, भागीरथी नदी के किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे में 5 लोगों की मौत

हेलिकॉप्टर में सवार सभी 5 लोग श्रद्धालु थे जो चारधाम यात्रा के दौरान गंगोत्री धाम जा रहे थे। प्रशासन ने हादसे में सभी यात्रियों की मौत की पुष्टि की है। यह हेलिकॉप्टर एक प्राइवेट कंपनी Aero Trans का था, जो आमतौर पर चारधाम यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर सेवा देती है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। अभी सही वजह सामने नहीं आ पाई है। इसके साथ ही ये भी सवाल है कि अगर मौसम खराब था तो किन परिस्थितियों में हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रशासनिक टीम के द्वारा राहत और बचाव कार्य किया गया है।

राहत और बचाव कार्य में जुटीं टीमें

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। SDRF, NDRF, स्थानीय पुलिस, QRT टीम, 108 एंबुलेंस, सेना के जवान, तहसीलदार भटवाड़ी, BDO भटवाड़ी और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर भेज दी गईं। स्थानीय लोग भी राहत कार्यों में मदद कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हादसे में हताहत लोगों की आत्मा को शांति और परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति मिले। प्रशासन को घायलों की सहायता और हादसे की जांच के निर्देश दिए गए हैं। मैं खुद पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हूं।” फिलहाल हादसे के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। मौसम, तकनीकी खराबी या अन्य किसी वजह से यह हादसा हुआ, इसकी जांच की जा रही है। जिला प्रशासन और विशेषज्ञों की टीम मौके पर मौजूद है और जांच जारी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

राहुल गांधी ने कोटद्वार के मोहम्मद दीपक से की मुलाकात, हर युवा में यही लौ जलाने की दी प्रेरणा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड के कोटद्वार में जिम संचालक दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में मुलाकात...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...