नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा का पैटर्न बदल गया है। ये घोषणा UPMSP ने की है। अगले सत्र से यूपी बोर्ड हाईस्कूल के छात्रों को अब 6 की जगह 10 सब्जेक्ट पढ़ने पड़ेंगे। इन सब्जेक्ट्स में तीन भाषाओं के अलावा मैथ, साइंस, सोशल साइंस के साथ एक वोकेशनल कोर्स भी अनिवार्य किया गया है। बोर्ड ने इसके लिए प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है।
देश में एक समान सिलेबस बनाने के लिए हुआ बदलाव
देश में सब जगह सिलेबस एक समान हो इसको लेकर ये बदलाव किये जा रहे हैं। इसी के तहत यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं में 10 विषयों की पढ़ाई कराई जाएगी। वहीं कक्षा 9-10 के लिए एक वोकेशनल सब्जेक्ट पढ़ना अनिवार्य होगा। बोर्ड के अनुसार ये नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के नेशनल कर्रिकुलम फ्रेमवर्क के तहत बदलाव किए गए हैं।
हाईस्कूल के बच्चों को 3 भाषाओं का पढ़ना है अनिवार्य
अगले सेशन में हाईस्कूल के बच्चों को 3 भाषाओं का पढ़ना अनिवार्य है। हिंदी भाषा के सभी छात्रों को ये पढ़ना अनिवार्य है। इसके अलावा संस्कृत या अंग्रेजी में से एक और देश में बोली जाने वाली 17 भाषाओं में से एक सभी छात्रों के लिए अनिवार्य होगा।
इसके अलावा छात्रों को अब मैथ,साइंस और सोशल साइंस की पढ़ाई करना भी अनिवार्य होगा। अबतक जो छात्र बोर्ड में ऑप्शनल के तहत मैथ विषय को ड्रॉप कर देते थे। वो अब नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा फिजिकल एजुकेशन के तहत ड्राइंग, म्यूजिक और सिंगिंग विषय ले सकेंगे।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in





