नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। अब कक्षा 5वीं और 8वीं के परीक्षार्थियों की धड़कने तेज हो गई है। कक्षा 5वीं और 8वीं में 26 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। बता दें कि राजस्थान बोर्ड आज इन दोनों कक्षाओं के रिजल्ट को घोषित करने जा रहा है। नतीजों को दोपहर 3 बजे घोषित किया जाएगा। अपना रिजल्ट देखने के लिए परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in विजिट कर सकते हैं। वेबसाइट के एक बार एक्टिव हो जाने के बाद परीक्षार्थी अपने क्रेडेंशियल सब्मिट कर नतीजे जान सकेंगे।
रिजल्ट देखने के लिए कौनसे क्रेडेंशियल हैं जरूरी
5वीं और 8वीं के परीक्षार्थियों को अपना रिजल्ट देखने के लिए जिन आवश्यक क्रेडेंशियल की जरूरत है उनमें क्लास, रोल नंबर और जिले का नाम जरूरी है। इनकी मदद से परीक्षार्थी अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
किस कक्षा के कितने हैं परीक्षार्थी
कक्षा 5वीं की परीक्षा 14 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने दी है तो वहीं कक्षा 8वीं की परीक्षा में 12 लाख से अधिक परीक्षार्थी बैठे।
कितने बजे एक्टिव होगा लिंक
दोनों कक्षा का रिजल्ट देखने के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से लिंक जारी किया गया है। rajshaladarpan.nic.in पर विजिट कर रिजल्ट को देखा जा सकता है। ये लिंक 3 बजे से एक्टिव हो जाएगा। साथ ही बता दें कि दोनों कक्षा के नतीजे एक साथ घोषित किए जाएंगे।
रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें
-सबसे पहले आप शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए लिंक rajshaladarpan.nic.in पर विजिट करें।
-इसके बाद आपको जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना है, उसके लिंक पर क्लिक करें।
-अब मांगे गए क्रेडेंशियल्स को भरें और सब्मिट करें।
-इसके बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा। इसमें अपने डिटेल को चेक कर लें। फिर अगर चाहें तो प्रिंट आउट भी निकाल लें। अगर रिजल्ट की डिटेल में कोई गड़बड़ी मिलती है तो संबंधित विभाग से संपर्क करें।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in





