नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। अब कक्षा 5वीं और 8वीं के रिजल्ट भी घोषित चुके हैं। बता दें कि पहले बोर्ड की वेबसाइट क्रैश हो गई थी, लेकिन आखिरकार नतीजे सामने है। बता दें कि कक्षा 5वीं का रिजल्ट 97.06 प्रतिशत रहा तो कक्षा 8वीं का रिजल्ट 95.72 प्रतिशत रहा। नतीजों को दोपहर 3 बजे घोषित किया गया। अपना रिजल्ट देखने के लिए परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in विजिट कर सकते हैं। वेबसाइट पर परीक्षार्थी अपने क्रेडेंशियल सब्मिट कर नतीजे जान सकते हैं।
रिजल्ट देखने के लिए कौनसे क्रेडेंशियल हैं जरूरी
5वीं और 8वीं के परीक्षार्थियों को अपना रिजल्ट देखने के लिए जिन आवश्यक क्रेडेंशियल की जरूरत है उनमें क्लास, रोल नंबर और जिले का नाम जरूरी है। इनकी मदद से परीक्षार्थी अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
किस कक्षा के कितने हैं परीक्षार्थी
कक्षा 5वीं की परीक्षा 14 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने दी है तो वहीं कक्षा 8वीं की परीक्षा में 12 लाख से अधिक परीक्षार्थी बैठे।
कितने प्रतिशत बताता है कौनसा ग्रेड
A+: 91 to 100 प्रतिशत
A: 76 to 90 प्रतिशत
B: 61 to 75 प्रतिशत
C: 41 to 60 प्रतिशत
D: 0 to 40 प्रतिशत
पास होने के लिए कितने अंको की है जरूरत
परीक्षार्थियों को परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की जरूरत है।
पास नहीं होने पर क्या करें?
अगर कोई परीक्षार्थी किसी एक या दो विषय में फेल होता है तो वह कंपार्टमेंट पेपर दे सकता है। इससे ज्यादा विषय में फेल होने पर साल रिपीट करना पड़ेगा।
कितने बजे एक्टिव होगा लिंक
दोनों कक्षा का रिजल्ट देखने के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से लिंक जारी किया गया है। rajshaladarpan.nic.in पर विजिट कर रिजल्ट को देखा जा सकता है। ये लिंक 3 बजे से एक्टिव हो जाएगा। साथ ही बता दें कि दोनों कक्षा के नतीजे एक साथ घोषित किए जाएंगे।
जरूर चेक करे मार्कशीट पर ये डिटेल
मार्कशीट जारी होने के बाद उसपर कुछ आवश्यक जानकियां जरूर चेक करें। बोर्ड और परीक्षा का नाम, परीक्षार्थी का नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, रोल नंबर, प्रत्येक विषय में प्राप्तांक, अंकों का प्रतिशत और डिवीजन/ग्रेड। इनमें से किसी भी विवरण में गलती पाए जाने पर संबंधित विभाग से संपर्क करें।
रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें
-सबसे पहले आप शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए लिंक rajshaladarpan.nic.in पर विजिट करें।
-इसके बाद आपको जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना है, उसके लिंक पर क्लिक करें।
-अब मांगे गए क्रेडेंशियल्स को भरें और सब्मिट करें।
-इसके बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा। इसमें अपने डिटेल को चेक कर लें। फिर अगर चाहें तो प्रिंट आउट भी निकाल लें। अगर रिजल्ट की डिटेल में कोई गड़बड़ी मिलती है तो संबंधित विभाग से संपर्क करें।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in





