back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी का चुनावी घमासान : आज संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे अखिलेश-जयंत

लखनऊ, 28 जनवरी (आईएएनएस)। अपने गठबंधन को और मजबूत करने के लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में एक संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद यह उनकी पहली संयुक्त रैली है। यह रैली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जयंत चौधरी को सपा के साथ गठबंधन छोड़ने और भाजपा में शामिल होने का निमंत्रण देने के बाद हो रही है। जयंत ने इसका जवाब देते हुए कहा था कि वह सिक्के की तरह कभी फ्लिप नहीं होते। रालोद और सपा को भी कुछ सीटों पर उम्मीदवारों की पसंद को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दोनों नेता शुक्रवार को गठबंधन की आवश्यकता को समझाने का प्रयास करेंगे। रैली 10 फरवरी को पहले चरण के चुनाव से दस दिन पहले हो रही है जब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में मतदान होना है। –आईएएनएस एमएसबी/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...