नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश विधानसभा घेराव के दौरान लखनऊ में 18 दिसंबर 2024 को कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत मामले में यूपी पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने मृतक प्रभात पांडेय के चाचा मनीष कुमार पांडेय की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। यूपी पुलिस ने मामले की तेजी से जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक की टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल भी की।
डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने मीडिया को दी जानकारी
डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि मृतक प्रभात पांडेय के चाचा मनीष कुमार पांडेय की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना हुसैनगंज पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। चाचा मनीष कुमार की जानकारी के अनुसार, प्रभात पांडेय 2 घंटे तक कांग्रेस कार्यालय में बेहोश पड़ा हुआ था, जिसके बाद इनोवा गाड़ी से उसे सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्रभात पांडेय को मृत घोषित कर दिया।
डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करके अपनी जांच शुरू कर दी है। डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने मीडिया को बताया कि मृतक प्रभात पांडेय के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डॉक्टरों का पैनल वीडियोग्राफी के साथ मृतक प्रभात पांडेय के शव का पोस्टमार्टम करेगा। डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने बताया कि यूपी पुलिस इस मामले में सभी एंगल को ध्यान में रखकर अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
चाचा मनीष कुमार पांडेय ने किया बड़ा खुलासा
मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, मृतक प्रभात पांडेय के चाचा ने बताया है कि उनका भतीजा प्रभात पांडेय लखनऊ के गोमतीनगर में एक पीजी में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। शाम को उन्हें कांग्रेस के कार्यालय से फ़ोन आया था कि प्रभात पांडेय करीब दो घंटे से कांग्रेस कार्यालय में बेहोशी की हालत में पड़ा है। प्रभात पांडेय के चाचा ने बताया कि उसको कोई भी बीमारी नहीं थी। चाचा मनीष कुमार पांडेय ने प्रभात के साथ कोई बड़ी अनहोनी होने की आशंका जताई है।
पुलिस की मार के कारण ही प्रभात की मौत हुई है: अजय राय
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने मृतक प्रभात के परिवार वालों को दस लाख रुपये देने का ऐलान किया है। अजय राय ने उत्तर प्रदेश सरकार से मृतक प्रभात के परिवार वालों को 1 करोड़ करोड़ रुपये और एक सरकारी वकील सेने की मांग की है। अजय राय ने प्रभात की मौत का सारा दोष यूपी पुलिस पर डाल दिया है। उन्होंने कहा है कपुलिस की मार के कारण ही प्रभात की मौत हुई है।ि




