back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP Assembly Winter Session 2025: यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से, SIR पर हंगामे के आसार

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर 2025 से शुरू होगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इस सत्र को मंजूरी दे दी है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर 2025 से शुरू होगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इस सत्र को मंजूरी दे दी है। इसके बाद विधानसभा और विधान परिषद के प्रमुख सचिवों ने सत्र को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार की ओर से पहले ही मंत्रिमंडल बैठक में सत्र बुलाने का फैसला लिया गया था। अधिसूचना के अनुसार, विधानसभा और विधान परिषद दोनों सदनों की कार्यवाही 19 दिसंबर को सुबह 11 बजे से शुरू होगी। यह विधानमंडल का वर्ष 2025 का तीसरा सत्र होगा।

24 दिसंबर तक चल सकता है सत्र

सूत्रों के मुताबिक, यह सत्र 24 दिसंबर तक चल सकता है। इस दौरान कुल छह कैलेंडर दिन होंगे, लेकिन 21 दिसंबर को रविवार होने की वजह से अवकाश रहेगा। ऐसे में प्रभावी कार्य दिवस केवल चार या पांच ही रहेंगे। इस छोटे लेकिन अहम सत्र में योगी आदित्यनाथ सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट पेश कर सकती है।

SIR को लेकर विपक्ष का हमला तय

शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में हंगामे के आसार भी नजर आ रहे हैं। विपक्षी दल, खासकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस, विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। विपक्ष का आरोप है कि SIR के जरिए मतदाता सूची में गड़बड़ी की जा रही है। इसके अलावा महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, कानून-व्यवस्था और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी तीखी बहस होने की उम्मीद है। विपक्ष का कहना है कि छोटे सत्रों में गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा नहीं हो पाती, जिससे कई सवाल अधूरे रह जाते हैं। सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही में दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। कुल मिलाकर, भले ही यह सत्र छोटा हो, लेकिन राजनीतिक और विधायी दृष्टि से इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

लखनऊ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिलकर गदगद दिखे सपा मुखिया अखिलेश यादव, कहा- नकली संतो का होगा अंत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी की सियासत में इस समय जो एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है वह है शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेशवारनंद सरस्वती। इन...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...