नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार 19 अगस्त 2025 को दो अहम फैसलों को मंजूरी दी। राजस्थान के कोटा-बूंदी में 1,507 करोड़ रुपये की लागत से नया ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनाने और ओडिशा में 8,307 करोड़ रुपये से 6-लेन रिंग रोड तैयार करने की योजना को हरी झंडी मिल गई है।
राजस्थान में नया ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट
नए एयरपोर्ट का जो रोडमैप है उसमें टर्मिनल भवन 3200 मीटर लंबे रनवे के साथ 20,000 वर्गमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है और इसकी क्षमता प्रति वर्ष 20 लाख यात्रियों की होगी, 2 साल के अंदर इसे पूरा करने का हम लक्ष्य लेकर चल रहे हैं, केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कोटा में बनने वाले नए एयरपोर्ट से हर साल 20 लाख पैसेंजर ट्रैवल कर पाएंगे, यह एयरपोर्ट दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा। देश में 2014 में एयरपोर्ट की संख्या 74 थी जो अब बढ़कर 162 पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि कोटा एजेकुशन हब के साथ-साथ इंडस्ट्रियल हब भी है. देशभर से छात्र और शिक्षा से जुड़े लोग लगातार जाते हैं। उन्होंने आगे कहा, ओडिशा को 6-लेन एक्सेस कंट्रोल रिंग रोड भी तैयार किए जाएगें जिसमें कुल लागत 8,307 करोड़ रुपये है इसकी लंबाई 110.875 किमी करीब है 111 किमी ढाई साल शहरों को फायदा कटक, भुवनेश्वर और खोरधा यह रिंग रोड हाइब्रिड एन्युइटी मोड (HAM) पर बनेगा। इसे एक्सप्रेसवे जैसी आधुनिक तकनीक से तैयार किया जाएगा। इससे भुवनेश्वर और कटक में ट्रैफिक जाम कम होगा और यात्रा का समय भी घटेगा।
देशभर में बढ़ रहे एयरपोर्ट
अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 2014 तक देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, जबकि अब यह संख्या बढ़कर 162 हो गई है। हवाई यात्रियों की संख्या भी 16 करोड़ से बढ़कर करीब 41 करोड़ तक पहुंच चुकी है। कुल मिलाकर, मोदी सरकार के इन फैसलों से राजस्थान और ओडिशा की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और क्षेत्रीय विकास को नई रफ्तार मिलेगी।




