back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उल्फा (स्व) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों को दी चेतावनी

गुवाहाटी, 14 मई (हि.स.)। प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट आफ असम-स्वतंत्र (उल्फा-स्व) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल और प्राकृतिक गैस निगम, ‘भारतीय तेल निगम’ और ‘ऑयल इंडिया लिमिटेड’ कंपनियों के धमकी दी है। उल्फा (स्व) ने कहा है कि दोनों कंपनियों में 95 फीसद रोजगार स्थानीय लोगों को देना होगा। साथ ही परिचालन संचालन के पदों को भी स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित करने समेत कुल सात मांग करते हुए चेतावनी दी है। ऐसा नहीं होने पर उल्फा (स्व) ने शस्त्र संग्राम की धमकी है। उल्लेखनीय है कि उल्फ (स्व) ने नगालैंड के उग्रवादी संगठन एनएससीएन (आईएम) के साथ मिलकर हाल के दिनों में तेल क्षेत्र की एक निजी कंपनी के दो कर्मचारियों और ओएनजीसी के तीन कर्मचारियों का अपहरण किया था। लगभग तीन माह के बाद निजी क्षेत्र के तेल कंपनी के दोनों कर्मचारियों को रिहा कर दिया था। जबकि ओएनजीसी के दो कर्मचारियों को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के बाद बचा लिया था लेकिन एक कर्मचारी अभी भी उल्फा (स्व) के कब्जे में है। इस तरह उल्फा (स्व) की इस धमकी को प्रशासन व सुरक्षा एजेंसियां किस तरह से लेती हैं, यह आने वाले समय में ही पता चल पाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/ रामानुज

Advertisementspot_img

Also Read:

अन्ना हजारे करेंगे भूख हड़ताल, 30 जनवरी से अनशन का किया ऐलान, जानिए क्‍या है वजह ?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । समाजसेवी अन्ना हजारे ने 30 जनवरी 2026 से भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया है। यह अनशन...
spot_img

Latest Stories

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵