back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूक्रेन : मारियुपोल से नागरिकों की निकासी जारी

कीव, 2 मई (आईएएनएस)। यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख एंड्री यरमक ने कहा कि अधिकारी सोमवार को मारियुपोल शहर में फंसे नागरिकों को निकालेंगे। यह अभियान शुरू हो चुका हैं। रविवार को पहले चरण में, 100 महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को मारियुपोल से निकाला गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यरमक ने निकासी के प्रयासों के लिए संयुक्त राष्ट्र और रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। मारियुपोल के मेयर के सलाहकार पेट्रो एंड्रीशचेंको के अनुसार, निकासी रविवार को शाम 4 बजे शुरू हुई। 28 अप्रैल को यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के बीच मारियुपोल से निकासी को लेकर काफी लंबी बातचीत हुई थी। रविवार रात को एक घोषणा में, जेलेंस्की ने कहा कि मारियुपोल में यूक्रेनी सैनिकों के अजोवस्टल प्लांट के अंदर से निकासी चल रही थी। 30 अप्रैल को कम से कम 20 लोगों को निकाला गया। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा एक हफ्ते पहले विशाल औद्योगिक क्षेत्र को सील करने का आदेश देने के बाद से संयंत्र छोड़ने वाला यह पहला समूह बन गया है। –आईएएनएस पीके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...