नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क । यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा परिणाम की घोषित तिथि सार्वजनिक कर दी है। यह जानकारी एनटीए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने आधिकारिक हैंडल से साझा की है। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, अभ्यर्थी NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे।
UGC NET जून 2025 का रिजल्ट कब होगा जारी?
यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने आधिकारिक अकाउंट से जानकारी साझा करते हुए बताया कि परीक्षा का परिणाम 22 जुलाई 2025 को जारी किया जाएगा। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होगी। नीचे दिए गए निर्देशों की मदद से अभ्यर्थी आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
UGC NET जून 2025 रिजल्ट : ऐसे करें अपना परिणाम चेक
यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा का परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करें:-
1. सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए “UGC NET June 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें।
3. अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन भरना होगा।
4. सभी विवरण सही-सही भरने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा।
6. रिजल्ट को ध्यानपूर्वक चेक करें और उसे डाउनलोड कर लें।
7. भविष्य के लिए रिजल्ट का एक प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।
गौरतलब है कि यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 25 जून से 29 जून 2025 के बीच किया गया था। यह परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित हुई थी, जिससे देशभर के लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के सफल संचालन के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 5 जुलाई 2025 को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। उम्मीदवारों को यदि किसी उत्तर से असहमति थी, तो उन्हें आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी प्रदान किया गया। इसके लिए ऑब्जेक्शन विंडो 6 जुलाई से 8 जुलाई 2025 तक खोली गई थी।




