back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुणे पुल हादसा में 4 की मौत, 51 घायल! महाराष्ट्र सरकार पर जामकर गरजे उद्धव ठाकरे बोले – ‘सरकार की आपराधिक….

महाराष्ट्र के पुणे जिले के मावल तालुका के कुंडमला इलाके में रविवार, 15 जून को एक बड़ा हादसा हो गया। इंद्रायणी नदी पर बना करीब 30 साल पुराना लोहे का पुल अचानक ढह गया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क महाराष्ट्र के पुणे जिले के मावल तालुका के कुंडमला (इंदुरी) इलाके में रविवार, 15 जून को एक बड़ा हादसा हो गया। इंद्रायणी नदी पर बना करीब 30 साल पुराना लोहे का पुल अचानक ढह गया। उस समय पुल पर 100 से ज्यादा पर्यटक थे। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 51 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

मारे गए लोगों में तीन की पहचान हुई

इस हादसे में जिनकी जान गई, उनमें चंद्रकांत साठले, रोहित माने और विहान माने के नाम सामने आए हैं। एक मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। घायलों को पास के चार निजी अस्पतालों – पवना हॉस्पिटल, मायमर हॉस्पिटल, अथर्व हॉस्पिटल और युनिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

उद्धव ठाकरे ने सरकार को घेरा – “अब किस मुंह से जवाब देंगे?”

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने इस हादसे पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे “सरकार की आपराधिक लापरवाही” बताया और सवाल उठाया कि जब सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, तो फिर एक मजबूत पुल क्यों नहीं बना सकी? ठाकरे ने कहा, “पुराने और जर्जर पुल से 44 लोग बह गए, ये बेहद दुखद है। सरकार कब जिम्मेदारी लेगी?” उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह हादसा केवल लापरवाही नहीं, बल्कि जनता के प्रति अपराध है। ठाकरे ने एक और घटना की ओर इशारा किया – मालवण के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के चबूतरे की जमीन धंसने की। उन्होंने कहा, “पहले पुरानी प्रतिमा गिरी और अब नई प्रतिमा की नींव ही बैठ गई। यह शिवरायों के सम्मान के साथ खिलवाड़ है।

राहत कार्य जारी, NDRF और CRPF की टीमें मौके पर

हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किए गए। NDRF, CRPF, PMRDA की अग्निशमन टीमों के साथ स्थानीय प्रशासन मौके पर जुटा हुआ है। अब तक पुल का एक हिस्सा नदी से बाहर निकाला जा चुका है, लेकिन कई बाइकें अभी भी फंसी हुई हैं। यह हादसा एक बार फिर राज्य के बुनियादी ढांचे की हालत और पर्यटक स्थलों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। हादसे के बाद पुल को पूरी तरह बंद कर दिया गया है और जांच शुरू हो चुकी है। उद्धव ठाकरे ने मांग की है कि मृतकों के परिवारों को न्याय और मुआवजा मिले, साथ ही सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए।

Advertisementspot_img

Also Read:

महाराष्ट्र विधानसभा में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026 पेश, जबरन शादी से जन्मे बच्चे का धर्म मां के मूल धर्म से होगा तय

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Maharashtra में इन दिनों विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इसी दौरान सरकार ने सदन में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026...
spot_img

Latest Stories

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵