back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फैमिली फंक्शन में एक साथ दिखे उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति हलचल तेज

दोनों की मुलाकात राज ठाकरे के भतीजे यश देशपांडे की शादी में हुई थी। वहीं फंक्शन में दोनों भाई एक-दूसरे के साथ हंसते-बोलते नजर आए।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के रास्ते सालों पहले अलग हो चुके थे। उद्धव जहां बालासाहेब ठाकरे के उत्तराधिकारी बने, वहीं राज ठाकरे ने अपनी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना बनाई। लेकिन हाल ही में संपन्न हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में न शिवसेना (उद्धव) कमाल दिखा पाई और न ही मनसे। राजनीति में अलग-अलग राह पकड़ चुके दोनों भाई अब फैमिली फ्रंट पर साथ नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक पारिवारिक कार्यक्रम में दोनों को साथ देखा गया और महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मच गई।

भांजे की शादी में मिले उद्धव और राज ठाकरे

राज ठाकरे के भांजे यश देशपांडे की शादी में उद्धव ठाकरे और उनका पूरा परिवार शामिल हुआ था। इससे पहले 15 दिसंबर को उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि के भतीजे शौनक पाटनकर की शादी में राज ठाकरे शामिल हुए थे। दोनों परिवारों को एक साथ देखकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा होने लगी है कि दोनों भाई एक हो गए हैं।

राजनीति के चलते 2006 में दोनों हुए थे अलग 

रश्मि ठाकरे के भाई श्रीधर पटनाकर ने कहा कि राज ठाकरे प्यार और पारिवारिक संबंधों की वजह से शादी में आए थे। 2006 में दोनों चचेरे भाई राजनीतिक रूप से अलग हो गए। अब चर्चा है कि राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) दोनों अपने मतभेद भुलाकर बीएमसी समेत राज्यव्यापी चुनाव लड़ेंगी।

 बतादें कि हाल ही में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों को करारी हार का सामना करना पड़ा. दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता निकाय चुनाव में मराठी वोटों को मजबूत करने के लिए मिलकर लड़ने की मांग कर रहे हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना ​​है कि दोनों पार्टियां एक-दूसरे का वोट खा रही हैं और उन्हें मराठी समुदाय की भलाई के लिए एक साथ आना चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार प्लेन क्रैश के बाद गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, FIR की मांग को लेकर बारामती थाने पहुंचे रोहित पवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar के प्लेन क्रैश में निधन के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इस हादसे...
spot_img

Latest Stories

एक बार फिर से OTT पर बवाल मचाएंगे Shahid Kapoor, जानिए Farzi 2 में क्या होगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेक। एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)...

Asansol Uttar Seat: TMC या BJP? बीते चुनावों में किसका रहा है दबदबा, जानिए किस ओर इशारा कर रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव मुहाने पर...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं काला चना का प्रसाद, जानें सही तरीका, पढ़ें रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵