back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उदय भानु चिब को भारतीय युवा कांग्रेस का नया अध्यक्ष किया गया नियुक्त, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जारी की विज्ञप्ति

कांग्रेस ने भारतीय युवा कांग्रेस के वर्तमान महासचिव और जम्मू कश्मीर के युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष उदय भानु चिब को उनकी नई भूमिका के लिए बधाई दी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उदय भानु चिब (Uday Bhanu Chib) को भारतीय युवा कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने श्रीनिवास बी.वी (Srinivas BV) को हटाकर उदय भानु को भारतीय युवा कांग्रेस की जिम्मेदारी दी है। चिब पर भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव पद की जिम्मेदारी थी। उदय भानु चिब, जम्मू-कश्मीर प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक विज्ञप्ति जारी किया है। जिसमें उन्होंने उदय भानु चिब को भारतीय युवा कांग्रेस की जिम्मेदारी देने की सूचना दी है।

कांग्रेस ने उदय भानु चिब को दी बधाई

इस संबंध में कांग्रेस ने भारतीय युवा कांग्रेस के वर्तमान महासचिव और जम्मू कश्मीर के युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष उदय भानु चिब को उनकी नई भूमिका के लिए बधाई दी। इस संबंध में जारी बयान में कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी वर्तमान अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी के योगदान की सराहना करती है। 

विधानसभा चुनावों के बीच हुई है चिब की नियुक्ति

गौरतलब है कि उदय भानु चिब की भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति जम्मू कश्मीर में चल रहे विधानसभा चुनावों के बीच हुई है। जहां उदय भानु ने युवा कांग्रेस की इकाई का नेतृत्व किया था। चिब जम्मू-कश्मीर चुनावों के लिए जारी किए गए घोषणापत्र समिति का भी हिस्सा थे। 

चिब ने राहुल गांधी के साथ की तस्वीर की पोस्ट

इस संबंध में कांग्रेस नेता उदय भानु चिब ने राहुल गांधी के साथ की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरे नेता राहुल गांधी जी के साथ एक यादगार मुलाकात। सामाजिक न्याय के लिए आपका संघर्ष और दृढ़ता हम सभी के लिए एक प्रेरणा है।

कांग्रेस ने सुभांकर सरकार को पश्चिम बंगाल का बनाया अध्यक्ष

चिब की नियुक्ति से पहले शनिवार को कांग्रेस ने सुभांकर सरकार को पश्चिम बंगाल इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वो दिग्गज कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की जगह लेंगे। सुभांकर सरकार पर पहले अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और मिजोरम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव पद की जिम्मेदारी थी। उनकी नई भूमिका संभालने के लिए उनके वर्तमान जिम्मेदारियों से हटा दिया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान राजनीतिक सौहार्द की खास तस्वीर देखने को मिली। नरेंद्र मोदी ने विदा हो रहे वरिष्ठ...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵