back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बैसाखी स्नान और सद्भावना सम्मेलन के चलते हरिद्वार में ट्रैफिक प्लान जारी

हरिद्वार, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। बुधवार और गुरुवार को हरिद्वार में बैसाखी स्नान और सद्भावना सम्मेलन को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। बैसाखी स्नान और ऋषिकुल मैदान में चल रहे सद्भावना सम्मेलन को लेकर पुलिस ने दो दिनों के लिए शहर में यातायात प्लान, नो एंट्री और पाकिर्ंग प्लान जारी किया है। ऐसे में वाहन चालक रूट प्लान देखकर ही सड़कों पर निकलें। बिना रूट प्लान देखे जाम में फंस सकते हैं। 13 और 14 अप्रैल (बुधवार और गुरुवार) को सुबह से आधी रात तक भारी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। गुरुवार को बैसाखी और मेष संक्रांति के स्नान पर्व पर दूसरे प्रदेशों से आने वाले यात्रियों और सद्भावना सम्मेलन के श्रद्धालुओं के वाहनों की पाकिर्ंग की व्यवस्था पुलिस प्रशासन ने की है। जिन जगहों पर नो एंट्री रहेगी उनके बारे में भी जानकारी जारी की गई है। शहर में 13 अप्रैल की सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक और 14 अप्रैल की सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को खड्डा पाकिर्ंग, रोडीबेलवाला दीनदयाल पाकिर्ंग व पंतद्वीप पाकिर्ंग में पार्क किया जाएगा। इन पाकिर्ंग के भरने की स्थिति में वाहनों को चमगादड़ टापू में पार्क किया जाएगा। रोड़ीबेलवाला व चंडी चौक पर दबाव की स्थिति में वाहनों को शंकराचार्य चौक से डायवर्ट कर हरिराम इंटर कालेज मैदान में पार्क किया जाएगा। नजीबाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को 4.2 किलोमीटर से डायवर्ट कर नीलधारा/गौरीशंकर पाकिर्ंग में पार्क किया जाएगा। इसी तरह, देहरादून और ऋषिकेश की ओर से आने वाले वाहनों को दूधाधारी चौक से डायवर्ट कर मोतीचूर पाकिर्ंग में पार्क किया जाएगा। मोतीचूर पाकिर्ंग भरने की स्थिति में वाहनों को पुराना एआरटीओ चौक से डायवर्ट कर पावनधाम पाकिर्ंग व सवार्नंद घाट पाकिर्ंग में पार्क किया जाएगा। हाईवे मार्ग पर यातायात के अत्यधिक दबाव की स्थिति में दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को डायवर्ट कर गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन, सिंहद्वार, देशरक्षक तिराहा, बूढ़ीमाता, श्रीयंत्र पुलिया होते हुए दक्षद्वीप पाकिर्ंग व बैरागी कैंप पाकिर्ंग में पार्क किया जाएगा। भगवानपुर की ओर से आने वाले वाहनों को बहादराबाद बीएचईएल तिराहा से डायवर्ट कर सलेमपुर तिराहा – शिवालिकनगर-फाउंड्री गेट से धीरवाली पाकिर्ंग व गुरुद्वारा सेक्टर-4 पाकिर्ंग में पार्क किया जाएगा। देहरादून से दिल्ली जाने वाले वाहनों का शहर में अत्यधिक दबाव होने की स्थिति में देहरादून जनपद से समन्वय स्थापित कर वाहनों को बिहारीगढ़, छुटमलपुर, भगवानपुर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा। ऋषिकेश की ओर से दिल्ली जाने वाले वाहनों को शहर में अत्यधिक दबाव होने की स्थिति में ऋषिकेश कंट्रोल रूम से समन्वय स्थापित कर वाहनों को नेपाली फार्म तिराहा से डायवर्ट कर देहरादून, बिहारीगढ़, छुटमलपुर, भगवानपुर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा। –आईएएनएस स्मिता/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

सावन में कम खर्च में करें इन धार्मिक शहरों की यात्रा, मिलेगा शिव दर्शन और जलाभिषेक का सौभाग्य

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सावन का पवित्र महीना जल्द ही शुरू होने जा रहा है। यह समय पूरे देश में शिवभक्ति और...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...