नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर रंगों के साथ खेलना और स्वादिष्ट पकवान का सेवन करना, होली का मजा दोगुना कर देता है। वहीं होली के दिन कई लोग भांग वाली ठंडाई तो कई दूसरे नशे का प्रयोग करते है। जिसमें ज्यादा नशा चढ़ जाने पर लोगों के लिए मुश्किल हो जाती है। दरअसल, भांग का नशा शरीर पर देर तक असर डालता है, जिससे भांग के हैंगओवर से लोगों को दिनभर कमजोरी, थकान, तेज सिर दर्द का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आपको भी जल्दी चढ़ जाता है नशा तो अभी जाने इस घरेलू नुस्खों के बारें में ।
होली पर नशा उतारने आप भी आजमाएं ये बढ़िया नुस्खा
नींबू पानी
अगर आप ने भी होली पर पी ली ठंडाई और आपको भी चढ़ गया नशा तो, करे नींबू पानी का इस्तेमाल। एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू रस मिलाकर पीने से तुरंत राहत मिलती है, वहीं अगर आपके पास इस दौरान नींबू ना हो तो, संतरा, मौसमी, आंवला का भी सेवन कर सकते है।
अदरक
भांग का नशा उतारने में अदरक भी काफी मददगार होता है, नशा उतारने के लिए अदरक का छोड़ टुकड़ा मुंह में डालकर दांतों से हल्का-हल्क चबाएं, लेकिन ये सावधानी रखें कि, अदरक को निगलने की कोशश न करें. बल्कि इसे घिसकर इसका रस निकालकर भी पी सकते हैं।
नारियल पानी
भांग का नशा कम करने में नारियल पानी भी मददगार साबित हो सकता है, जो कि, सेहत के तौर पर भी फायदेमंद होता है।। भांग का नशा ज्यादा होने पर आप नारियल पानी का भी सेवन कर सकते हैं इससे भी आपको जल्द मिल सकती है राहत।
दही और छाछ का सेवन
नशा उतारने में खट्टे चीजे काफी कारगर साबित होती है, जिसमें दही और छाछ का सेवन करने से भी नशा कम हो जाता है, इसमें ठंडी छाछ, दही में भुना जीरा नमक मिलाकर पीने से नशा उतरने में तुरंत राहत मिलती है। वैसें तो आपको होली या अन्य त्योहारों पर किसी भी प्रकार के नशें से बचकर रहना चाहिएं और अगर नशा आपने कर लिया हो, तो आपको बाहर निकलने से बचना चाहिए, इससे आप अनजाने में होनेवाली दुर्घटनाओं से बच सकते है।





