back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तिरुपति – जम्मू तवी हमसफ़र स्पेशल ट्रेन 6 अप्रैल से चलेगी

नई दिल्ली, 15 मार्च (हि.स.)। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए तिरुपति – जम्मू तवी हमसफ़र स्पेशल ट्रेन का परिचालन 6 अप्रैल से शुरु करेगा। यह साप्ताहिक रेलगाड़ी मंगलवार को तिरूपति से और शुक्रवार को जम्मूतवी से चलेगी। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने सोमवार के कहा कि तिरूपति तथा जम्मूतवी के बीच साप्ताहिक हमसफर सुपर फास्ट एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ी संख्या 02277/02278 का संचालन करेगी। रेलगाड़ी संख्या 02277 तिरूपति-जम्मूतवी साप्ताहिक हमसफर सुपर फास्ट एक्सप्रेस 6 अप्रैल से प्रत्येक मंगलवार को तिरूपति से रात्रि 09.10 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सांय 06.10 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। वापसी दिशा में रेलगाड़ी संख्या 02278 जम्मूतवी-तिरूपति साप्ताहिक हमसफर सुपर फास्ट एक्सप्रेस 9 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार को जम्मूतवी से सुबह 07.20 बजे प्रस्थान कर तीसरे सुबह 06.25 बजे तिरूपति पहुंचेगी। रास्ते में यह विशेष रेलगाड़ी गुंतकल, रायचुर, सुलेहल्ली, सिकंद्राबाद, काजीपेट जं., बल्लारशाह, नागपुर, हबीबगंज, झांसी जं. दिल्ली सफदरजंग, अम्बाला छावनी, लुधियाना जं. तथा जालंधर छावनी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। हिन्दुस्थान समाचार/सुशील

Advertisementspot_img

Also Read:

Basant Panchami Special: क्यों पहनते हैं पीला रंग? सरस्वती पूजा में इसका जानें महत्व

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बसंत पंचमी का त्योहार हर साल ज्ञान, विद्या और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित होकर मनाया जाता है। इस...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵