नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे, साथ ही हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 और 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आद्र्रता 93 फीसदी रही। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को भी हल्की बूंदाबांदी के साथ आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इस सप्ताह अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम 8 से 10 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के अनुमानों के मुताबिक, दिल्ली का एक्यूआई सुबह 10 बजे 318 यानी बहुत खराब श्रेणी में रहा। पीएम 2.5 और पीएम 10 दोनों प्रदूषकों का स्तर क्रमश: बहुत खराब और मध्यम श्रेणियों में रहा। –आईएएनएस एमएसबी/आरएचए




