back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कृषि कानूनों के समर्थन में हैं हजारों किसान संगठन : तोमर

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (हि.स.)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि देश के हजारों किसान संगठन तीनों कृषि कानूनों के समर्थन में हैं। कुछ किसान संगठन इन तीनों कानूनों को लेकर विरोध कर रहे हैं। केन्द्र सरकार उनसे बातचीत के लिए तैयार है। तोमर ने शनिवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश के किसानों के मन में इन तीनों कृषि कानूनों को लेकर कोई असंतोष नहीं है। हालांकि कुछ किसान संगठन इन तीनों कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। सरकार उनसे भी बातचीत के लिए तैयार है। इसके लिए किसान संगठनों को बातचीत के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि वो किसान संगठनों से पहले भी अपील कर चुके हैं कि बच्चों और बुजुर्गों को घर जाने के लिए कहें क्योंकि कोरोना के इस दौर में उनका यहां रहना ठीक नहीं है। मंत्री ने कहा कि अभी कोरोना की दूसरी लहर जोरों पर है ऐसे में किसान संगठनों और किसानों को भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। उनकी सुरक्षा सरकार के लिए चिंता का विषय है। हिन्दुस्थान समाचार/आशुतोष

Advertisementspot_img

Also Read:

ये सिर्फ आंकड़े नहीं, उजड़े हुए 767 परिवार हैं! बोले-राहुल गांधी: दोगुनी आमदनी का वादा था, जिंदगी आधी हो गई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026: DC vs LSG क्लैश से पहले जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, किसका पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi Capitals और Lucknow Super Giants...

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵