back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजधानी में सुबह 3 बजे तक छलकेगा जाम, दिल्ली सरकार जल्द कर सकती है ऐलान

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार राजधानी के बारों को तड़के तीन बजे तक शराब परोसने की अनुमति देने की तैयारी में है। हालांकि, सरकार ने अभी तक इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की है। सरकार के एक जानकार सूत्र ने बताया कि आबकारी नीति 2021-22 के तहत जल्द ही आदेश जारी होने की संभावना है। सूत्र ने कहा कि सरकार नए समय के सुरक्षित क्रियान्वयन के लिए दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर बैठक करेगी। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, जिनके पास आबकारी विभाग भी है, उन्होंने गुरुवार को एक आधिकारिक नोट में विभाग से रेस्तरां के बंद समय को बढ़ाने के लिए कहा। साथ ही यह सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए, कि अगर कोई बार या रेस्तरां सुबह 3 बजे तक खुला रहता है तो उसे परेशान नहीं किया जाए। सिसोदिया ने अपने नोट में आगे कहा, दिल्ली सरकार ने नवंबर 2021 में नई आबकारी नीति को मंजूरी दी, जिसमें गुरुग्राम और नोएडा समेत पूरे एनसीआर में रेस्तरां को सुबह 3 बजे तक की खोलने की अनुमति दी गई है। इसमें दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियों की मदद ली जाएगी। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵