श्रीनगर, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान छिटपुट बारिश होने की संभावना जतायी है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 3.6 और गुलमर्ग में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख में द्रास में 1.2 डिग्री, लेह में 5.6 और कारगिल में 5.0 डिग्री रात का न्यूनतम तापमान रहा। जम्मू में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री, कटरा में 20.8, बटोटे में 14.1, बनिहाल में 13.2 और भद्रवाह में 8.4 डिग्री दर्ज किया गया। –आईएएनएस पीके/एसकेके




