back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोलकाता एयरपोर्ट से लापता हुआ फ्लाइट में पिटा युवक, परिवार सदमे में, असम CM से लगाई मदद की गुहार

मुंबई से कोलकाता आ रही इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री को थप्पड़ मारने की घटना में नया मोड़ आया है। अब वो यात्री कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरने के बाद से लापता है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई से कोलकाता आ रही इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री को थप्पड़ मारने की घटना में नया मोड़ सामने आ गया है, इसमें मुंबई-कोलकाता इंडिगो फ्लाइट में जिस पैसेंजर के साथ थप्पड़ कांड हुआ है, वो अब लापता ह। परिवार ने यह दावा किया है कि, पीड़ित की पहचान असम के कछार निवासी हुसैन अहमद के रूप में हुई है जो काम के सिलसिले में मुंबई गए थे। हुसैन गुरुवार को इंडिगो की फ्लाइट से मुंबई से कोलकाता होते हुए सिलचर जा रहे थे। 

बता दें, मुंबई-कोलकाता इंडिगो फ्लाइट में जिस पैसेंजर के साथ थप्पड़ कांड हुआ है, वो अब लापता है। इसमें परिवार द्वारा दावा किया गया है कि, कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरने के बाद से हुसैन अहमद लापता है। जिसके बाद परिवार ने थाने में शिकायती पत्र दे दिया है। उनका मोबाइल भी लगातार बंद आ रहा है। परिवार को कोई जानकारी नहीं है। परिजनों ने अब असम के मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप की गुहार लगाई है। अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि, विमान में खुलेआम हिंसा का शिकार बना युवक आखिर कहां गया? इंडिगो ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा है कि इस तरह का अनुशासनहीन व्यवहार पूरी तरह से अस्वीकार्य है। 

दरअसल, थप्पड़ कांड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि, केबिन क्रू द्वारा समझाए जाने के दौरान ही एक यात्री अचानक असम के कछार जिले के निवासी हुसैन अहमद को थप्पड़ मार देता है। यह घटना फ्लाइट नंबर 6E-6107 में गुरुवार को हुई जब हुसैन मुंबई से कोलकाता होते हुए सिलचर की यात्रा कर रहे थे। इंडिगो ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर को कोलकाता एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया। लेकिन, इस बीच चिंता का यह बन गया है कि पीड़ित हुसैन अहमद अब कहां हैं। 

फ्लाइट में थप्पड़, एयरपोर्ट से गायब

कटिगारा स्थित लाठीमारा गांव के रहने वाले हुसैन अहमद कुछ समय से मुंबई में काम कर रहे थे। गुरुवार को वे इंडिगो फ्लाइट से सिलचर लौट रहे थे। तभी अचानक फ्लाइट में उन्हें कुछ परेशानी हुई, जिसके चलते केबिन क्रू उनसे बातचीत कर रहा था। उसी दौरान एक अन्य यात्री ने उनके गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। जिससे वे और घबराकर रोने लगे इसके बाद केबिन क्रू द्वारा उन्हें दूसरी सीट पर बिठाया गया। फ्लाइट में मौजूद कुछ यात्रियों ने इस हमले की निंदा की और इसका वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो चुका है। कोलकाता एयरपोर्ट पर जैसे ही फ्लाइट लैंड हुई, हमलावर को CISF ने हिरासत में ले लिया। चौंकाने वाली बात ये हुई कि पीड़ित हुसैन अहमद एयरपोर्ट से ही रहस्यमयी तरीके से लापता हो गए।

फोन स्विच ऑफ, कोई जानकारी नहीं

पीड़ित हुसैन अहमद के परिजन का कहना है कि, कोलकाता एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंडिंग के कुछ ही मिनट बाद उन्होंने फोन पर बात की लेकिन उसके बाद से हुसैन का फोन लगातार बंद आ रहा है। परिवार के सदस्य कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे, लेकिन वहां भी उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली। परिजन का कहना है कि न तो एयरपोर्ट स्टाफ कुछ बता पा रहा न ही इंडिगो की ओर से कोई जवाब मिला है। हुसैन के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है, उनका कहना है कि एक तरफ फ्लाइट में उनके बेटे के साथ मारपीट होती है और दूसरी तरफ एयरलाइन यह तक नहीं बता पा रही कि वह कहां गया। परिवार ने काछीगुड़ा थाने में इस मामले में शिकायती पत्र दिया है उनका कहना है कि इंडिगो को जवाब देना होगा और हमारे बेटे को सही-सलामत घर वापस लाना होगा। परिवार ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से भी अपील की है कि वे इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करे ।

Advertisementspot_img

Also Read:

मौत को छूकर निकले 161 यात्री! IGI एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की रनवे पर हाई अलर्ट के बीच कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली के Indira Gandhi International Airport पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विशाखापत्तनम से आ रही IndiGo की...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵