back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में लालू आवास पर इस साल नहीं दिखेगा कुर्ताफाड़ होली का नजारा

पटना, 17 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में कुर्ताफाड़ होली के लिए मशहूर लालू प्रसाद के आवास पर इस साल होली नहीं मनेगी। इस साल लालू प्रसाद का परिवार होली नहीं मनाएगा। इसकी जानकारी लालू प्रसाद की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान दी। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूरे बिहार को अपना परिवार बताया और सभी को शांति और भाईचारा के साथ होली मनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी लोग रंगों का त्योहार शंति, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाएं। पत्रकारों के एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि इस बार हमलोग होली नहीं मना रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव इन दिनों चारा घोटाला के एक मामले में दोषी पाए जाने के बाद जेल में हैं। स्वास्थ्य कारणों से वे रांची के रिम्स में भर्ती हैं। माना जा रहा है कि लालू प्रसाद की अनुपस्थिति के कारण परिवार के लोगों ने यह फैसला लिया है। लालू प्रसाद के पुत्र और विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव होली के पहले ही बुधवार को अपनी पत्नी के साथ दिल्ली जा चुके हैं। उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद के घर में होली की अलग रौनक रहती थी। लालू आवास की कुर्ता फाड़ होली मशहूर है। होली के मौके पर राजद कार्यकर्ता से लेकर नेता तक लालू प्रसाद आवास पहुंचते थे और रंगों में सराबोर हो जाते थे। इस दिन लालू प्रसाद आवास पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होता था। राबड़ी देवी ने मीडिया से बात करते हुए बेरोजगारी के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि पांच किलोग्राम अनाज और पांच किलोग्राम गेहूं से पेट नहीं भरने वाला है। उन्होंने कहा कि आज बेरोजगराी चरम पर है। उन्होंने कहा कि रोजगार की तलाश में युवाओं की उम्र निकल जा रही है। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह को लेकर राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में उनकी...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵