back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वोट डालने के लिए वेडिंग हॉल से सीधे मतदान केंद्र पहुंचा नवविवाहित जोड़ा (लीड-1)

आगरा, 10 फरवरी (आईएएनएस)। दूसरों के लिए एक मिसाल कायम करते हुए, एक नवविवाहित जोड़ा अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करने के लिए वेडिंग हॉल से सीधे यहां जयपुर हाउस स्थित मतदान केंद्र पहुंचा और पति-पत्नी दोनों ने वोट डाला। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान का आगाज हो चुका है। लोकतंत्र के इस पर्व को मनाने बुजुर्ग से लेकर युवा तक अपना योगदान दे रहे हैं। इस बीच इस नवविवाहित जोड़े ने युवाओं से लेकर बड़े-बुर्जुगों को वोटिंग को लेकर सकारात्मक संदेश दिया है। मतदान के महत्व का संदेश देते हुए यह नवविवाहित जोड़ा (न्यू मैरिड कपल) शादी समारोह से सीधे मतदान केंद्र पर अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करने पहुंचा तो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया। वोट डालने के बाद आगरा निवासी दिव्यांशी जैन और उनके पति अमन जैन ने कहा, वोट देना और देश के लिए एक अच्छी सरकार चुनना महत्वपूर्ण है। हमारे क्षेत्र का भी विकास होना चाहिए। इसलिए हमने अपना वोट डालने के बारे में सोचा। हम जानते हैं कि कौन सा उम्मीदवार हमारे लिए अच्छा है। 21 वर्षीय अमन ने कहा, कई परिवार वोट नहीं डालते हैं। यह सभी का मौलिक अधिकार है, जिसका उन्हें प्रयोग करना चाहिए। आगरा जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में 3,477,645 मतदाता हैं, जिनमें 1,588,912 महिलाएं, 1,888,588 पुरुष, 41,270 युवा और 145 ट्रांसजेंडर हैं। जिले में 3,911 बूथों के लिए कुल 1,761 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दरअसल, आगरा जिले को 390 सेक्टरों के लिए 62 जोन में बांटा गया है। जिले में 25 सखी बूथ बनाए गए हैं। उक्त बूथों की सुविधा महिला मतदाताओं के लिए दी गई है। जिले में 886 क्रिटिकल बूथ हैं और 17,000 से अधिक मतदान कर्मियों को इस अभ्यास के लिए तैनात किया गया है। स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने के लिए 30,000 से अधिक अर्धसैनिक बल और पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। कुल 1,956 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की सुविधा होगी, जबकि अन्य जगहों पर सीसीटीवी और वीडियोग्राफी की टीमें तैनात की गई हैं। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...