नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । देशभर के कई राज्यों में मौसम अपने तेवर बदल रहा है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात समेत कई राज्यों में गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है। देश के कई इलाकों में अप्रैल के महीने में ही झुलसाने वाली गर्मी का तगड़ा एहसास होने लगा है। हालत ऐसे बने हुई है कि कुछ इलाकों में तापमान 45 डिग्री पार पहुंच गया है। फिलहाल इस तेज गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। बढ़ती गर्मी और हाई पारा को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
इन इलाकों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंचा
देश के कई राज्यों में में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। सोमवार को देश भर में गर्मी अपना कहर बरपाई है। तेज गर्मी के चलते दिन में लोगों को तेज गर्मी सताने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 21 अप्रैल को विदर्भ के चंद्रपुर में 45.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, ओडिशा के झरसुगुडा में 45.4 और विदर्भ के ब्रह्मपुरी में 45 डिग्री पहुंचा था। इसके अलावा भी 18 से ज्यादा ऐसे इलाके रहे जहां तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच पारा रहा। राजधानी दिल्ली में भी कल 41 डिग्री पारा पहुंच गया। आने वाले आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी और तेज गर्मी बढ़ सकती है।
ऐसा है मौसम का हाल
रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी पहाड़ों पर एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होकर आगे बढ़ रहा है। मौसम की सारी गतिविधि खत्म होने के कगार पर है, फिर भी आज (22 अप्रैल) छिटपुट बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई हैा। यह गतिविधि पहाड़ों तक ही सीमित होना बताया गया है। कल से मौसम साफ होने के बाद, 24 और 25 अप्रैल के बीच केवल हल्की मौसमी प्रणाली की संभावना है। वहीं, राजधानी दिल्ली में फिलहाल किसी भी प्री-मॉनसून गतिविधि के आसार नहीं हैं। 25 से 30 अप्रैल के बीच दिल्ली के आसपास शुष्क-प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण की उम्मीद है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है।
इन इलाकों में बारिश की संभावना
वहीं, आज कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी भी संभव है। केरल और तटीय आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन इलाकों में बारिश होने से तेज गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।





