back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Aamir Khan की फिल्म ‘सितारे जमीन’ पर आया बड़ा अपडेट, एक्टर ने खुद बताया कैसा होगा उनका किरदार

आमिर खान की फिल्म 'तारे जमीन' का सीक्वल रिलीज होने वाला है। इस पर एक्टर ने हाल ही के इंटरव्यू में बातचीत भी की है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलिवुड ऐक्टर आमिर खान की फिल्म ‘तारे ज़मीन’ पर साल 2007 में रिलीज हुई थी। अब इस फिल्म के सीक्वल से जुड़ा अपडेट सामने आया है। एक्टर ने हाल ही में फिल्म के सीक्वल में अपने किरदार को लेकर कुछ ऐसा बताया है जिससे फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

क्या होगी फिल्म की कहानी और थीम 

हाल ही में एक इंटरव्यू में आमिर खान ने फिल्म की कहानी और थीम के बारे में जिक्र किया। एक्टर ने अपने चीनी फैन क्लब के साथ यह शेयर किया कि उनकी फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल ‘सितारे जमीन पर’ है। यह फिल्म पिछली फिल्म से 10 गुना ज्यादा आगे रहेगी। यह फिल्म विकलांग लोगों, प्यार और दोस्ती पर आधारित रहेगी।

अपने किरदार पर एक्टर ने की बातचीत

फिल्म को लेकर आमिर खान ने यह भी वादा किया है कि यह एक कॉमेडी फिल्म होगी जो दर्शकों को खूब हसाएगी। एक्टर ने अपने किरदार को लेकर भी बातचीत की उन्होंने बताया कि तारे जमीन के किरदार गुलशन उनके सीक्वल के किरदार राम शंकर निकुंभ बहुत अलग होने वाला है।

कैसा होगा एक्टर के किरदार का स्वभाव

आमिर खान ने अपने किरदार के बारे में भी बताया कि वह किस तरह का रहने वाला है। एक्टर ने कहा, ‘वह राजनीतिक रूप से गलत है और सभी का अपमान करता है। वह अपनी पत्नी और मां से लड़ता है। वह एक बास्केटबॉल कोच है और वह अपने वरिष्ठ कोच की पिटाई करता है। वह बहुत सारी आंतरिक समस्याओं वाला व्यक्ति है और कहानी यह है कि वह फिल्म के साथ कैसे बदलता है। स्पेक्ट्रम में ये लोग उसे कैसे सिखाते हैं कि एक अच्छा इंसान कैसे बनना है।’

कब रिलीज होगी फिल्म

आमिर खान ने यह भी बताया कि यह स्पेनिश फिल्म ‘चैंपियन’ का रीमेक है। फिल्म कब रिलीज हो रही है इसके बारे में अभी ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह फिल्म 20 जून 2025 को रिलीज होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम करके अपनी एक्टिंग का जादू ऐसे चलाया है...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...