back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी में नड्डा के हेलिकॉप्टर की हवा से गिरी स्कूल की बाउंड्री

बलिया (उत्तर प्रदेश), 23 फरवरी (आईएएनएस)। भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के हेलीकॉप्टर की तेज हवा के कारण एक सरकारी स्कूल की चारदीवारी गिर गई। यह घटना मंगलवार को हुई। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वीडियो में हेलीकॉप्टर के तेज हवाओं के कारण चारदीवारी को गिरते हुए देखा जा सकता है। अचानक हवा के झोंके के कारण लोगों को मुंह ढंकते और पीछे हटते हुए भी देखा जा सकता है। लैंडिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे राज्य में शैक्षिक बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। भाजपा मतदाताओं को लुभाने के लिए अपने विकास कार्यों पर भरोसा कर रही है, लेकिन हेलीकॉप्टर लैंडिंग के कारण स्कूल की चारदीवारी ढहने से उन दावों की प्रामाणिकता पर सवाल खड़े हो गए हैं। भाजपा अध्यक्ष और राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी के लिए प्रचार करने के लिए भाजपा अध्यक्ष जिले के फेफना विधानसभा क्षेत्र में थे। बता दें नड्डा की हेलिकॉप्टर लैंडिंग के लिए रतसर इंटर कॉलेज मैदान में हेलीपैड बनाया गया था। –आईएएनएस एचके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵