back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तेलंगाना में मचा हाहाकार, बस और ट्रक की टक्कर में 20 की मौत, कई घायल, बस में सवार थे 70 यात्री

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। बस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। जबकि दर्जनों यात्री घायल हुए हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। चेवेला मंडल के खनापुर गेट के पास हैदराबाद-बीजापुर हाईवे पर एक आरटीसी बस और गिट्टी से लदे टिपर ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक पर लदा माल बस के अंदर जा गिरा, जिससे कई यात्री उसकी चपेट में आ गए। हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दर्जनों लोग घायल हैं।

ज्यादातर छात्र थे बस में सवार

जानकारी के अनुसार, बस में करीब 70 यात्री सवार थे, जिनमें से ज्यादातर कॉलेज छात्र थे। ये छात्र रविवार की छुट्टी में अपने घर गए थे और सोमवार सुबह हैदराबाद लौट रहे थे ताकि कॉलेज की क्लास अटेंड कर सकें। हादसा सुबह के वक्त हुआ, जब ट्रक गलत दिशा में आ रहा था और बस से सीधे टकरा गया।

घायल अस्पताल में भर्ती, कई की हालत गंभीर

स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को चेवेला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। कुछ गंभीर रूप से घायल यात्रियों को हैदराबाद के बड़े अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाया और हाईवे पर जाम को हटाने की कोशिश की।

सीएम रेवंत रेड्डी ने जताया गहरा दुख, दिए सख्त निर्देश

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सीएम ने मुख्य सचिव और डीजीपी को आदेश दिया है कि सभी घायलों को तत्काल हैदराबाद शिफ्ट कर बेहतरीन इलाज दिया जाए। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तेलंगाना के परिवहन मंत्री पोनम प्रभाकर ने भी हादसे पर शोक जताया। उन्होंने आरटीसी के एमडी और रंगारेड्डी के कलेक्टर से बात कर कहा कि सभी घायलों को तुरंत उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा दी जाए और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाए। बीआरएस नेता और पूर्व मंत्री केटी रामाराव (केटीआर) ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चेवेला मंडल में हुई यह दुर्घटना बेहद दर्दनाक है और राज्य सरकार को चाहिए कि मृतकों के परिजनों को तुरंत आर्थिक सहायता दी जा

हाईवे पर लगा लंबा जाम, पुलिस कर रही जांच

हादसे के बाद हैदराबाद-बीजापुर हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने वाहनों को डायवर्ट कर ट्रैफिक सामान्य करने की कोशिश की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक चालक गलत दिशा से वाहन चला रहा था, जिससे यह भीषण टक्कर हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक और गुस्से का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सरकार से सड़क सुरक्षा के सख्त इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी दोबारा न हो।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में बाइकर को कुचलने वाले नाबालिग के पिता ने जताया गहरा दुख, मांगी माफी, बोले- बेहद बेहद शर्मिंदा हूं

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली में 23 वर्षीय बाइक सवार को कुचलने के मामले में आरोपी नाबालिग के पिता ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...