back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में जातीय जनगणना को लेकर नीतीश से मिले तेजस्वी, सीएम ने दिया भरोसा

पटना, 11 मई (आईएएनएस)। बिहार में जातीय जनगणना को लेकर गरमाई सियासत ठंडा होने का नाम नही ले रही है। इस बीच, इस मामले को लेकर विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें अपराह्न् 4.30 बजे का मिलने का समय दिया था। इस दौरान दोनो नेताओं के बीच करीब 40 मिनट तक बातचीत हुई। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद तेजस्वी ने कहा कि जातीय जनगणना को लेकर सीएम ने भरोसा दिया है। तेजस्वी यादव ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि जल्द सर्वदलीय बैठक बुलायेंगे कि राज्य में जाति की जनगणना कैसे कराई जाए। तेजस्वी ने कहा मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि वे जल्द से जल्द यह कराना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अन्य राज्य भी जनगणना करा रहे हैं, लेकिन वे बिहार में सही ढंग से जातीय जनगणना कराना चाहते हैं। तेजस्वी ने आगे कहा कि सीएम ने कहा है कि मंत्रिमंडल से इस बारे में प्रस्ताव पास करना होगा। इसके पहले वे चाहते हैं कि सर्वदलीय बैठक बुलाकर सबकी राय ले ली जाए। राजद नेता तेजस्वी ने बताया कि उनकी मुख्यमंत्री से बेरोजगारी के बारे में भी बात हुई है। तेजस्वी ने कहा कि सीएम ने कहा है तो कुछ दिन इंतजार करना होगा। उल्लेखनीय है कि जातीय जनगणना को लेकर मंगलवार को तेजस्वी ने मुख्यमंत्री को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि वे समझना चाहते हैं कि आखिर इस मुद्दे पर सीएम की मंशा क्या है? सीएम ने 24 घंटे के बाद ही तेजस्वी को समय दे दिया। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵