back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टंट्या भील का पुनर्जन्म शिवराज के रुप में – कमल पटेल

खरगोन/भोपाल, 29 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आदिवासी जनजातीय वर्ग के नायक टंट्या भील का पुर्नजन्म बताया है। कृषि मंत्री के इस बयान को कांग्रेस ने आदिवासी नायक का अपमान बताया है। खरगोन जिले के भीकनगांव में टंट्या मामा की गौरव यात्रा के दौरान कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि टंट्या मामा का पुनर्जन्म मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रूप में हुआ है। क्ृषि मंत्री कमल पटेल कहा कि क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या मामा थे और दूसरे हमारे मामा शिवराज सिंह हैं। टंट्या मामा का जन्म 1842 में हुआ और 47 साल की उम्र में देश के लिए शहीद हो गए। हमारी संस्कृति में यह माना जाता है कि पुनर्जन्म होता है एक मामा 1842 को हुए और दूसरे मामा शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश में हुए हैं। मंत्री पटेल ने बताया कि टंट्या मामा भी दुबले- पतले थे। हमारे मुख्यमंत्री भी दुबले -पतले हैं इसलिए उन्हें भी मामा कहते हैं। टंट्या मामा कन्याओं का विवाह कराते थे ,हमारे मामा भी कन्याओं का विवाह कराते हैं। टंट्या मामा बड़े लोगों को लूट कर गरीबों में बांट देते थे, लेकिन हमारे मामा लूट नहीं रहे हैं बल्कि बड़े लोगों पर टैक्स लगाकर उसे गरीबों में बांटते हैं। कृषि मंत्री के बयान पर कांग्रेस ने हमला बोला। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने एक बयान में बताया कि खुद को आदिवासी वर्ग का सबसे बड़ा हितैषी बताने वाली भाजपा और उनके मंत्री सत्ता के नशे में इतने बौरा गये हैं कि वे आज आदिवासी वर्ग के महानायक टंट्या भील को लुटेरा बता रहे हैं। सलूजा ने कहा कि मध्य प्रदेश का मंत्रिमंडल किसी सर्कस के अजूबे से कम नहीं है, प्रदेश के मंत्री लगातार बेतुके बयानों से प्रदेश को देश भर में शर्मसार करते रहते हैं। एक तरफ तो भाजपा खुद को आदिवासी वर्ग का सच्चा हितैषी बताते हुए तमाम आयोजन कर रही है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजाति गौरव दिवस मनाती है, वहीं चार दिसंबर को महानायक टंट्या भील के बलिदान दिवस पर बड़ा आयोजन करने की बात कह रही है, उसको लेकर गौरव यात्रा निकाली जा रही है और वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल महान क्रांतिकारी महानायक टंटृया भील को लुटेरा बता रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज , जिनके ऊपर कई भ्रष्टाचार और घोटाले के आरोप लगे हुए हैं, को टंट्या मामा के समान बताते हुए , उन्हें टंट्या मामा का पुनर्जन्म बता रहे हैं। –आईएएनएस एसएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...