चेन्नई, 6 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 26 मई को चेन्नई के गवर्मेट कस्तूरबा गांधी हॉस्पिटल फॉर विमेन एंड चिल्ड्रेन में आग की घटना के दौरान बच्चों और माताओं को बचाने वाले पुरुष नर्स जयकुमार को सम्मानित किया। अस्पताल में आग की घटना के बाद जयकुमार ने खिड़की का शीशा तोड़कर और आग बुझाने वाले संयंत्रों का उपयोग करते हुए आग को कम किया था और 47 नवजातों और उनकी माताओं को बचा लिया था। बाद में फायर ब्रिगेड ने आकर आग को काबू में कर लिया था। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जयकुमार और उनकी पत्नी देविका को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सचिवालय में आमंत्रित किया था और उन्हें सम्मानित किया गया। –आईएएनएस जेएनएस




